Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsInternational Women s Day Special Screening of Bhojpuri Film Kariyaththi in Samastipur
रेल मंडल ने ‘करियठ्ठी का शो कराया
समस्तीपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भोजपुरी फिल्म करियठ्ठी का विशेष शो आयोजित किया गया। यह फिल्म महिलाओं के संघर्ष और समाज में उनकी स्थिति को दर्शाती है। इस कार्यक्रम में रेल मंडल के अधिकारी और...
Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरMon, 10 March 2025 01:49 AM

समस्तीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समस्तीपुर रेल मंडल द्वारा रविवार को इंद्रालय भवन के ललित कला केंद्र में भोजपुरी फिल्म करियठ्ठी का विशेष शो आयोजित किया गया। यह फिल्म महिलाओं के जीवन, उनके संघर्षों और समाज में उनकी स्थिति को दर्शाती है। इस आयोजन में रेल मंडल के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री अन्नू प्रिया, समस्तीपुर जिले के जितवारपुर की रहने वाली हैं, जो समस्तीपुर रेल मंडल में कार्यरत एक कर्मचारी की ही पुत्री हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।