Gunfire Erupts in Noor Ganj Village Over Cemetery Dispute Police Deploy गोली की धमाके के बाद पुलिस छाबनी में तब्दील हो गया नूरगंज गांव , Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsGunfire Erupts in Noor Ganj Village Over Cemetery Dispute Police Deploy

गोली की धमाके के बाद पुलिस छाबनी में तब्दील हो गया नूरगंज गांव

वारिसनगर के नूरगंज गांव में पुरानी विवाद के चलते शुक्रवार को गोलीबारी हुई। विवाद कब्रिस्तान के दीवार को तोड़ने को लेकर था। गोलीबारी में एक बच्ची घायल हो गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSat, 17 May 2025 04:33 AM
share Share
Follow Us on
गोली की धमाके के बाद पुलिस छाबनी में तब्दील हो गया नूरगंज गांव

वारिसनगर,निज संवाददाता। मथुरापुर थाना क्षेत्र के नूरगंज गांव में पुरानी विवाद मामले में शुक्रवार को गोली चलने के बाद समूचा गांव पुलिस छाबनी में तब्दील हो गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि पंद्रह दिन पूर्व नूरगंज निवासी बादशाह खान उर्फ मुन्ना खां के द्वारा कब्रिस्तान के दिवाल के कुछ भाग तोड़ दिया गया था। उस दिन से ही क्षेत्र में तनाव व्याप्त था । गांव के लोगों में बादशाह खान के प्रति नाराजगी भी व्यक्त की थी। जबकि इस मामले मथुरापुर थाना में एक आवेदन भी दिया गया था। अगर उस समय ही इस मामला पर गंभीरता से संज्ञान लिया जाता तो इस तरह का गंभीर मामला नही घटती।

शुक्रवार को जुमा के नमाज पढ़ने के बाद बात फिर बढ़ गईं व बंदूक निकलने के साथ स्टिंगर पर भी हाथ चला गया और गोली निकल कर बच्ची के जांघ में लग गईं। हलाकि सुचना पर डीएसपी टू विजय महतो, वारिसनगर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार व मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस नूरगंज पहुंचकर मामले की छानवीन में जुटे है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मथुरापुर थाना क्षेत्र के नूरगंज वार्ड संख्या एक निवासी बादशाह खां उर्फ मुन्ना खां के द्वारा कब्रिस्तान के दिवाल तोड़े जाने को लेकर से विवाद अंदर ही अंदर चल रहा था। लोगों का कहना था कि आवेदन मिलने के बाद अगर प्रसाशन इस मामले में कोई ठोस पहल निकाल कर विवाद पर हल कर दिया जाता तो यह नौबत नही आती। बताया जाता है कि सन 2020 में कब्रिस्तान के घेराबंदी के लिए शिलान्यास हुआ था और उसके बाद कब्रिस्तान की घेरा बंदी के लिए दीवार बना था उस समय बादशाह उर्फ़ मुन्ना खां ने भी सहयोग किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।