Extreme Heat Hits Purnia with Temperatures Soaring to 40 C रविवार अब तक का सबसे गर्म दिन, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsExtreme Heat Hits Purnia with Temperatures Soaring to 40 C

रविवार अब तक का सबसे गर्म दिन

पूर्णिया में रविवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पछिया हवा के कारण गर्मी महसूस हुई। सोमवार को मौसम साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस रहने...

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाMon, 12 May 2025 03:15 AM
share Share
Follow Us on
रविवार अब तक का सबसे गर्म दिन

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। चालू महीने में रविवार का दिन सबसे गर्म दिन साबित हुआ। अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिन भर पछिया हवा चलती रही जिसके कारण दोपहर में आग की तरह झुलसा“ती हुई गर्मी महसूस की गई। हालांकि सुबह की आद्रता 63 प्रतिशत रही तो शाम की आद्रता 40 प्रतिशत हो गई। अभी तीन से चार दिनों तक इसी तरह की गर्मी बरकरार रहेगी। मालूम हो कि 24 घंटे पहले अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और 48 घंटे पहले अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस था। कैसा रहेगा सोमवार: मौसम ज्यादातर साफ और धूप वाला रहेगा।

हालांकि सुबह के समय हल्के बादल की संभावना बनी रहेगी। गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ सकता है। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। दिन के समय तेज धूप का प्रभाव रहेगा, खासकर दोपहर में। आर्द्रता का स्तर 35 प्रतिशत से 50 प्रतिशत के बीच रह सकता है। जिससे उमस का एहसास कम होगा, लेकिन गर्म हवाएं असहजता बढ़ा सकती हैं। दिन के समय शुष्क और गर्म हवाएं चल सकती हैं। बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं का प्रभाव कम होने के कारण बारिश की संभावना काफी कम है। मौसम विभाग ने पूर्णिया के निवासियों को बढ़ती गर्मी से सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों को दिन के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई पर ध्यान देने और गर्मी से फसलों को बचाने के लिए उचित प्रबंध करने की सलाह दी गई है। श्रम विभाग के निर्देश: निर्माण कार्यों एवं कृषि कार्यों में लगे मजदूरों के लिए कार्यस्थल के पास कपड़े का शेड और पानी का जार रखने की सलाह दी गई है। सभी नियोक्ता को इसकी जानकारी दे दी गई है। प्रचंड गर्मी में किसानों एवं निर्माण कार्यों के नियोक्ता को 12 बजे दिन से लेकर 4 बजे तक मजदूरों से कम न लेने की सलाह दी गई है। उधर ग्रामीण इलाके में अधिकांश किसानों ने मजदूरों के लिए मॉर्निंग शिफ्ट कर दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।