Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़मुजफ्फरपुरMuzaffarpur Weather Temperature Rises Above Normal After Light Rain

फिर बदला मौसम का मिजाज, तीन डिग्री तक चढ़ा पारा

मुजफ्फरपुर में हाल ही में हुई बूंदाबांदी के बाद तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री ऊपर 34.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा। दक्षिणवर्ती हवा से उमस में राहत मिली, लेकिन अगले दस दिनों...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरWed, 18 Sep 2024 03:56 PM
share Share

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पिछले दिनों हुई बूंदाबांदी के बाद सामान्य से नीचे चले गए तापमान का जोर बुधवार को फिर से देखने के मिला। अधिकतम तापमान एक बार फिर छलांग लगाते हुए सामान्य से ढ़ाई डिग्री ऊपर रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं रहा। यह पूर्व की ही भांति सामान्य के आसपास बना रहा।

बुधवार का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री ऊपर 34.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान 10 किमी की गति से दक्षिणवर्ती हवा बहने से सूरज की तपिश कहीं ज्यादा महसूस की गई। सुबह में हवा में 90 प्रतिशत तक पहुंची नमी की मात्रा दोपहर होते-होते 56 प्रतिशत तक आ पहुंची। इससे दिन में लोगों को उमस से राहत मिली। वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल सत्तार के अनुसार आने वाले दस दिनों तक वर्षा की संभावना नहीं के बराबर है। तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक तक रहने का अनुमान है। हवा का रुख प्रतिदिन बदल सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें