151 Feet Tiranga Yatra by RBBM College Students Celebrates Operation Sindoor Success and Honors Indian Army आरबीबीएम की छात्राओं ने निकाली 151 फीट लंबी तिरंगा यात्रा, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur News151 Feet Tiranga Yatra by RBBM College Students Celebrates Operation Sindoor Success and Honors Indian Army

आरबीबीएम की छात्राओं ने निकाली 151 फीट लंबी तिरंगा यात्रा

आरबीबीएम कॉलेज की छात्राओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए 151 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में 500 से अधिक छात्राएं, शिक्षक और शिक्षकेत्तर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरFri, 16 May 2025 09:05 PM
share Share
Follow Us on
आरबीबीएम की छात्राओं ने निकाली 151 फीट लंबी तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आरबीबीएम कॉलेज की छात्राओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर और भारतीय सेना के प्रति आभार जताने के लिए शुक्रवार को 151 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में 500 से अधिक छात्राओं, शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कॉलेज की प्राचार्य प्रो. ममता रानी कर रही थीं। उन्होंने बताया कि जय हिन्द, भारतीय सेना जिंदाबाद, वीर शहीद अमर रहें, ऑपरेशन सिंदूर जिंदाबाद जैसे नारों के साथ यात्रा कॉलेज परिसर से निकलकर छाता चौक, एलएस कॉलेज होते हुए विश्वविद्यालय परिसर पहुंची। वहां कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने यात्रा का स्वागत किया और उसे सैल्यूट किया।

वीसी ने कहा कि हमारी मानस पुत्रियों ने देश की सेना के प्रति आभार जताया है और ऑपरेशन सिंदूर के जरिये सेना ने जो कार्रवाई की है, उससे सभी में सुरक्षा की भावना जगी है। सेना पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। यात्रा में डॉ. नूपुर वर्मा, डॉ. चेतना वर्मा, डॉ. अशोक निगम, डॉ. अभय कुमार, डॉ. अन्नू कुमारी, डॉ. पुतुल, डॉ. मंजुल श्री, डॉ. पूजा शेखर, डॉ. शिप्रा, डॉ. अफसा बानो, डॉ. मीनू, डॉ. निशात फातमा, डॉ. नाहिद कौसर, डॉ. प्रियंका, संजय पांडे, विशाल कुमार, ऋषिकेश कुमार, राजीव रंजन, चंदन कामत, जेसी ठाकुर, मानो, सोना देवी, सुमन आदि उपस्थित थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।