Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़मुंगेरBJP Membership Drive Launched in Bhaluakol Village Khardgpur

दक्षिणी मंडल के भलुआकोल गांव में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

गुरुवार को खड़गपुर के भलुआकोल गांव में भाजपा दक्षिणी मंडल द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। राघव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में, कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया। कर्नल अरुण सिंह...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 19 Sep 2024 06:21 PM
share Share

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को प्रखंड के भलुआकोल गांव में भाजपा दक्षिणी मंडल की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान की अध्यक्षता दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष राघव प्रसाद सिंह ने किया। सदस्यता अभियान गांव के घर घर घूमकर चलाया गया। इस मौके पर दक्षिणी मंडल के सदस्यता अभियान प्रभारी सह जिला भाजपा उपाध्यक्ष कर्नल अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी की सदस्यता अभियान पूरे गति के साथ घर घर चलाने में कार्यकर्ता समर्पित भाव से भिड़ जाएं। अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत और सदृढ़ बनाएं। उन्होंने सदस्यता अभियान को विशेष गति दिए जाने पर जोर दिया। इस मौके पर नगर भाजपा अध्यक्ष रजनीश झा, नगर महामंत्री शिवशंकर चौधरी, पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, महेश कुमार सिंह, बजरंगी कुमार, राजाराम साह आदि समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें