Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़मोतिहारीNepal Police Seizes 1 35 Crore Worth of Smuggled Clothes Hidden in Potato Bags

1.35 करोड़ का कपड़ा बरामद

नेपाल पुलिस ने हेतौडा वार्ड 15 रातोमाटी चेकपोस्ट पर 1.35 करोड़ रुपए का कपड़ा बरामद किया है। यह कपड़ा आलू के बोरे में छुपा कर तस्करी की जा रही थी। इस मामले में दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार किए गए हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीThu, 19 Sep 2024 07:02 PM
share Share

रक्सौल। नेपाल पुलिस ने मकवानपुर के हेतौडा वार्ड15 रातोमाटी चेकपोस्ट पर एक करोड़ पैंतीस लाख रुपए का कपड़ा बरामद हुआ है। ट्रक में आलू के बोरा में छुपा कर कपड़ा की तस्करी की जा रही थी।इस मामले में दो भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।इसकी पुष्टि करते हुए मकवानपुर की डीएसपी सह पुलिस प्रवक्ता लक्ष्मी भंडारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसपी सीता राम रिजाल के निर्देश के तहत भारतीय ट्रक को रोक कर जांच की गई। इसमें 345बोरा आलू रखा था,जिसका कस्टम ड्यूटी पेड था।गहन जांच में 264बोरा में आलू मिला ।वहीं,75 बोरा में भारतीय कपड़ा छुपा कर ले जाया जा रहा था।इसमें कुर्ता,सूटिंग, सर्टिंग सहित अन्य कपड़ा बरामद हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें