Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Mother of three children had eloped with her lover exposed by a message on her husband mobile

तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हुई थी फरार, पति के मोबाइल पर आए एक मैसेज से हो गया पर्दाफाश

बिहार से अपने प्रेमी के साथ फरार हुई तीन बच्चों की मां को पुलिस ने सूरत से बरामद किया है। इस मामले में पति ने थाने में मामला दर्ज कराया था। पति के मोबाइल पर आए एक मैसेज से पूरे खेल का पर्दाफाश हो गया।

sandeep हिन्दुस्तान, रोहतासTue, 10 Sep 2024 02:39 PM
share Share

रोहतास जिले से प्रेमी संग फरार हुई तीन बच्चों की मां को पुलिस ने गुजरात कसूरत से बरामद किया है। पति के मोबाइल पर आए एक मैसेज से पूरे मामले का पर्दफाश हो गया। दरअसल शिवसागर थाना क्षेत्र के मोहनियां गांव निवासी कृष्ण प्रसाद प्रजापति की पत्नी अपने प्रेमी के साथ बीते जून महीने में अपने तीन बच्चों को लेकर गायब हो गई थी। जिसकी बरामदगी सोमवार देर रात गुजरात के सूरत से हुई है। थानाध्यक्ष राकेश गौसाई ने बताया कि 29 वर्षीय पत्नी अनीता देवी को बरामद किया गया है। इस घटना क्रम मे अपनी दो पुत्री प्रियंका कुमारी (12), विभा कुमारी ( 8) तथा शशिकांत कुमार (6) को भी अपने साथ लेकर गई थी।

इस मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का मायका तेंन्दूनी है। जिसकी शादी कृष्ण प्रसाद प्रजापति से हुई थी। शादी के बाद वो शिवसागर में ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण लेने लगी। इसी दौरान किसी युवक के संपर्क में आ गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। प्रेमी के साथ विवाहिता तीनों बच्चों को लेकर सूरत पहुंच गई। और वहां पति-पत्नी की तरह रहने लगे। अनीता कपड़ों के फैक्ट्री में कार्यरत हो गई।

जहां बैंक अकाउंट में सैलरी आने के लिए खाता खोला गया। जिसमें आधार कार्ड पर उसके पति का मोबाइल नंबर लिंक था। जब पहली सैलरी आई तो मोबाइल पर मैसेज आया। जिसके आधार पर साइबर सेल ने लोकेशन ट्रेस कर महिला को सूरत से बरामद किया है। इस लोकेशन का पता होने के बाद पति कृष्ण प्रजापति अपने साथी के साथ वहां पहुंच गया। जहां बच्चे उसे देखकर रोने लगे। इस घटना की सूचना सूरत पुलिस को भी दी गई।

स्थानीय थानाध्यक्ष से सम्पर्क कर मामले की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज के कागजात का मेल किया, जिसके बाद पुलिस हिरासत में महिला शिवसागर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला का न्यायालय भेज बयान दर्ज कराया गया है। फिलहाल महिला को अभी अपने पहले पति के घर भेजा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें