Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Mokama Ex MLA Anant Singh supports Nitish minister Ashok Choudhary on Bhumihar version

तो भूमिहार के घर में बेटी की शादी क्यों करते, अशोक चौधरी के समर्थन में खुलकर उतरे अनंत सिंह

अनंत सिंह पूर्व मंत्री अशोक चौधरी के बचाव में खुलकर सामने आ गए। एक समाचार पोर्टल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम अशोक चौधरी को बच्चा से देख रहे हैं। वह भूमिहार के साथ रहे हैं। उनके पिता भूमिहार के वोट से चुनाव जीतते थे। भूमिहार समाज के प्रति उनके मन में कोई हीन भावना हो ही नहीं सकती।

Sudhir Kumar हिन्दुस्तानMon, 2 Sep 2024 01:51 AM
share Share

जहानाबाद में एक बयान को लेकर नीतीश कुमार के खास जेडीयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी सियासी हलके में चर्चा में बने हुए हैं। भूमिहार समाज पर उनके एक बयान से बिहार की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। एनडीए के दल बीजेपी और जेडीयू में भी उबाल की स्थिति है। इस बीच हाल ही में जेल से निकले मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह अशोक चौधरी के समर्थन में खुलकर उतर आए हैं। उन्होंने कहा है अशोक चौधरी भूमिहार विरोधी नहीं हैं। कहा कि अगर ऐसा होता तो वे अपनी बेटी की शादी भूमिहार समाज में नहीं करते।

रविवार को मीडिया से बात करते हुए मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पूर्व मंत्री अशोक चौधरी के बचाव में खुलकर सामने आ गए। एक समाचार पोर्टल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम अशोक चौधरी को बच्चा से देख रहे हैं। वह भूमिहार के साथ रहे हैं। उनके पिता भूमिहार के वोट से चुनाव जीतते थे। भूमिहार समाज के प्रति उनके मन में कोई हीन भावना हो ही नहीं सकती। इसका सबसे अच्छा उदाहरण है कि उनके पिता महावीर चौधरी भूमिहार बहुल बरबीघा से कई बार विधायक बने।

ये भी पढ़े:मेरे कंधे पर बैठ मेरे दामाद का शिकार नहीं करें, अशोक चौधरी ने क्यों कहा?

यह पूछे जाने पर कि अशोक चौधरी भूमिहार विरोधी हैं तो अनंत सिंह ने कहा कि ऐसा होता तो अपने बेटी की शादी भूमिहार के घर में क्यों करते। ये गलत बात है। इस सवाल पर कि अशोक चौधरी के बयान पर पूरे बिहार में हंगामा मचा है, उन्होंने कहा कि कौन हंगामा कर रहा है। जिसको कोई नहीं सुन रहा है वही बोल कर संतोष कर रहे हैं। राजनीति में जात-पात हो ही नहीं सकता। सब जाति को साथ लेकर चला जाता है। कोई चाहे कि एक जाति के वोट से चुनाव जीत लें तो वह मुखिया का चुनाव भी नहीं जीत पाएगा। अनंत सिंह ने कहा कि एक साजिश के तहत अशोक चौधरी के बयान को उठाया जा रहा है।

ये भी पढ़े:सौ करोड़ के घोटालेबाज हैं अशोक चौधरी, नीतीश को खा जाएंगे: पूर्व सांसद का आरोप

बताते चलें कि पिछले दिनों जहानाबाद की सभा में अशोक चौधरी ने अपने भाषण में कहा कि भूमिहार समाज के सहयोग नहीं करने से लोकसभा चुनाव में जेडीयू उम्मीदवार चंदेश्वर चंद्रवंशी की हार हो गई। उन्होंने पूर्व सांसद जगदीश शर्मा पर निशाना साधा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें