Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़मधुबनीTragic Road Accident Claims Life of 32-Year-Old Biker in Bihar

पोल से टकराया बाइक सवार, मौत

बिहार के नरहिया थाना के बनगामा के निकट बुधवार को एक सड़क हादसे में 32 वर्षीय हरेराम पंडित की मौत हो गई। वह नेबुआ जा रहा था जब उसकी बाइक एक पोल से टकरा गई। गंभीर रूप से जख्मी होने पर उसकी मौत हो गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीWed, 18 Sep 2024 05:44 PM
share Share

लौकही। निज संवाददाता नरहिया थाना के बनगामा के निकट बुधवार को सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बनगामा वार्ड नं. 11 निवासी हरेराम पंडित 32 वर्ष के रूप में की गई है। यह जानकारी नरहिया थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह घर से नेबुआ जा रहा था। इसी क्रम में सड़क पर एक पोल से टकरा गया। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जब तक आस पड़ोस के लोग दौड़े उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद नरहिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। इधर घटना के बाद मृतक के घर में मातम छा गया है। उसे दो पुत्र और एक पुत्री है। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें