Celebrating 300th Birth Anniversary of Lokmata Ahilyabai Holkar in Deoghar भाविप ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की मनी 300वीं जन्मशती समारोह, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsCelebrating 300th Birth Anniversary of Lokmata Ahilyabai Holkar in Deoghar

भाविप ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की मनी 300वीं जन्मशती समारोह

देवघर में शुक्रवार को भारत विकास परिषद की ओर से मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय मातृ मंदिर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्मशती मनाई गई। 13 मेधावी छात्राओं ने उनके जीवन और कार्यों पर भाषण...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSat, 17 May 2025 06:40 AM
share Share
Follow Us on
भाविप ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की मनी 300वीं जन्मशती समारोह

देवघर,प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद देवघर शाखा द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय मातृ मंदिर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गयी और उनकी 300वीं जन्मशती समारोह मनायी गयी। मौके पर विद्यालय के कक्षा 9 से 12 के कुल 13 मेधावी छात्राओं ने उनकी जीवनी और कृतित्व पर भाषण प्रतियोगिता में अपने वक्तव्य दी। कई छात्राओं ने लोकमाता अहिल्याबाई की वेशभूषा और गेटअप में अपनी प्रस्तुति दी। आरएल सर्राफ उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. विजय कुमार और संदीपनी पब्लिक स्कूल की निदेशिका कंचन मूर्त्ति साह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इससे पहले वंदे मातरम् गीत, भारत माता, स्वामी विवेकानंद और महारानी अहिल्याबाई को पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

जिसमें विद्यालय परिवार के शिक्षक और छात्राएं तथा परिषद के अधिकारी और सदस्यों सहित करीब 125 लोगों ने भाग लिया। भाविप देवघर शाखा के अध्यक्ष आलोक मल्लिक ने विद्यालय की प्राचार्य बिशु किरण का आभार जताते हुए उनका स्वागत किया। उन्होंने महारानी अहिल्याबाई होल्कर के कृतित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर निर्णायकों ने भी बच्चों को रोचकपूर्ण तरीके से राजमाता अहिल्याबाई के कई प्रसंग सुनाए। अंत में परिषद की सचिव कंचन शेखर सिंह ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई को श्रद्धांजलि देना सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि राष्ट्र और धर्म के गौरव को फिर से स्थापित करने का संकल्प है। महिला सशक्तिकरण के बिना देश का विकास अधूरा है। आज हमें महारानी अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस अवसर पर परिषद के सेवा प्रमुख रंजीत बरनवाल, महिला सहभागिता प्रमुख कंचन मूर्ति साह तथा विद्यालय के शिक्षक और प्रतियोगिता संयोजक अंबुज कुमार मिश्र सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा। भाषण प्रतियोगिता में वंशिला गुप्ता ने प्रथम, नम्रता कुमारी ने द्वितीय, अदिति कुमारी झा ने तृतीय, राधा कुमारी ने चतुर्थ तथा सृष्टि कुमारी पांचवे स्थान पर रही। अतिथियों ने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।