Bihar MLC Demands Grade-Pay for Executive Assistants in Government Offices सुपौल : ग्रेड-पे कार्यपालक सहायक का अधिकार है : एम एल सी, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBihar MLC Demands Grade-Pay for Executive Assistants in Government Offices

सुपौल : ग्रेड-पे कार्यपालक सहायक का अधिकार है : एम एल सी

बिहार विधान परिषद के एम एल सी डाॅ अजय कुमार सिंह ने कार्यपालक सहायक ग्रेड-पे की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में कार्यपालक सहायक अल्प मानदेय पर काम कर रहे हैं। सरकार ने संविदा...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 18 May 2025 06:10 PM
share Share
Follow Us on
सुपौल : ग्रेड-पे कार्यपालक सहायक का अधिकार है : एम एल सी

सुपौल। बिहार के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में काम करनेवाले कार्यपालक सहायक ग्रेड-पे के हकदार हैं। बिहार विधान परिषद में निवेदन के माध्यम से एम एल सी डाॅ अजय कुमार सिंह ने यह मांग की है। उन्होंने कहा कि सचिवालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर के सरकारी कार्यालयों में कार्यपालक सहायक अल्प मानदेय पर अपने कर्त्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। विधान पार्षद डाॅ सिंह ने कहा कि ग्रेड-पे कार्यपालक सहायक का अधिकार है। विधान पार्षद की मांग पर सरकार ने जबाव दिया कि संविदा पर नियोजित कर्मियों के सेवा नियमितीकरण के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन स किया गया।मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के शासी परिषद् द्वारा संविदा के आधार पर नियोजित आई टी प्रबंधक आई टी सहायक एवं कार्यपालक सहायक के मानदेय में वृद्धि की जाती है।

सरकार ने कहा कि तत्काल ग्रेड-पे विचाराधीन नहीं है। विधान पार्षद डाॅ सिंह ने कहा कि कार्यपालक सहायक के भरोसे पुरे बिहार का सरकारी संस्थान चल रहा है और की अनदेखी उचित नहीं है। नियोजित शिक्षक की तर्ज पर ग्रेड-पे कार्यपालक सहायक का अधिकार है। उन्होंने पुन: सहानुभूतिपूर्वक विचार का अनुरोध किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।