Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Lalu son Tejaswi yadav attacks on BJP for bandh call in west bengal said this for UP

यूपी कब बंद करेंगे; बंगाल बंद पर तेजस्वी ने BJP को घेरा, कहा- उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा रेप

तेजस्वी यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शासन व्यवस्था पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है और वहां सबसे ज्यादा दुष्कर्म की घटनाएं होती हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिहार में भी बड़ी संख्या में दुष्कर्म हो रहे हैं।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटनाThu, 29 Aug 2024 05:38 AM
share Share

भाजपा के पश्चिम बंगाल में 12 घंटे के बंगाल बंद के आह्वान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा नेताओं पर तंज किया और कहा कि उत्तर प्रदेश में कब बंद करेंगे? उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा दुष्कर्म होते हैं। पटना में मीडिया से बातचीत में नीतीश सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने निर्ममता की हदों को पार कर दिया है। इस पर तेजस्वी यादव ने पुन: सवाल किया कि बालिका गृह में क्या हुआ था? शासन में कौन थे, भाजपा के लोग थे। उन्हें अपना इतिहास जानना चाहिए।

लालू के लाल तेजस्वी यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शासन व्यवस्था पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है और वहां सबसे ज्यादा दुष्कर्म की घटनाएं होती हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिहार में भी बड़ी संख्या में दुष्कर्म हो रहे हैं। दोनों राज्यों में भाजपा सत्ता में बैठी है। वहां भाजपा क्या कर रही है? इन लोगों के कथनी और करनी में बहुत फर्क है। तेजस्वी यादव ने पूछा कि बीजेपी के लोगों ने पश्चिम बंगाल में तो बंदी का आह्वान किया लेकिन उत्तर प्रदेश में बंद कब बुलाएंगे।

ये भी पढ़े:तेजस्वी बोले- मांझी क्रीमी लेयर में आते हैं या नहीं, नीतीश तो बेचारे हैं

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 9 अगस्त को एक ट्रेनी डॉक्टर की नृशंस रेप और हत्या के बाद से बंगाल में लगातार आंदोलन चल रहा है। मंगलवार को छात्रों ने ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर सचिवालय मार्च का आयोजन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जब सुरक्षा घेड़ा तोड़ दिया और पुलिस पर पथराव करने लगे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। इसके खिलाफ बुधवार को बीजेपी ने 12 घंटे के बंगाल बंद का आह्वान किया है।

ये भी पढ़े:तेजस्वी मंदिर में कसम खाएं कि वो भ्रष्ट नहीं, मंत्री दिलीप जायसवाल का चैलेंज

लाठी चार्ज की घटना का केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह ने विरोध किया। ललन सिंह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में अराजकता का माहौल है। वहां सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। वह बुधवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सबको आश्चर्य होता है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एक महिला हैं, इसके बावजूद महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन पर वह लाठीचार्ज करवाती हैं। जो काम पहले सीपीएम के लोग करते थे, वही काम अब ममता बनर्जी कर रही हैं। मीडिया के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल मामले पर कांग्रेस तो चुप रहेगी ही। हमलोगों ने जब जाति आधारित गणना का प्रस्ताव पेश किया था तो राहुल गांधी ने चुप्पी साध ली थी। कांग्रेस सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें