Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़लखीसरायCelebration of Karama-Dharma Festival A Joyous Expression of Sibling Love in Tribal Areas

आदिवासी समाज में करमा धरमा का पर्व उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया

आदिवासी समाज में करमा धरमा का पर्व उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायThu, 19 Sep 2024 07:06 PM
share Share

चानन, निज संवाददाता। चानन के पहाड़ी इलाका गोवरदाहा, जगुआजोर, महजनमा, कछुआ आदि आदिवासी टोला में भाई-बहन के स्नेह का पर्व करमा-धरमा उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया। पर्व को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिख रहा था। बुधवार की रात में भाई -बहन के प्रेम का प्रतीक करमा धरमा पर्व को आदिवासी पुरूष व महिलाएं मिलकर किया। इस दौरान सभी पारंपरिक परिधान में सजकर लोक नृत्य करते नजर आएं। आदिवासी परंपरा के अनुसार करम की डाली को पूरे रीति-रिवाज के साथ आदिवासियों के धार्मिक स्थल अखरा में लगाया जाता है। इसके बाद इसकी पूजा की जाती है। करमा पर्व को आदिवासी समाज के लिए बहुत अहम माना जाता है। आदिवासी समाज की महिलाओं ने कहा कि इस पूजा में महिलाएं करम डाल नामक पेड़ कर पूजा करती है। पूजा के दौरान पूरी रात सामूहिक नृत्य की प्रस्तूति दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें