Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़लखीसराय16th Scientific Advisory Committee Meeting Held at KVK Halasi Farmers Discuss Challenges

वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 16वीं बैठक में समस्याओं पर चर्चा

वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 16वीं में बैठक समस्याओं पर चर्चा

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायThu, 19 Sep 2024 07:08 PM
share Share

हलसी, एक संवाददाता। हलसी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में गुरुवार को वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 16वीं बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता केवीके प्रभारी सह वरीय वैज्ञानिक डा. संभू राय ने किया।बैठक में बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के प्रसार शिक्षा निदेशक डा. आरके सोहाने, प्रधान वैज्ञानिक अटारी पटना अमरेंद्र कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार सुधांशु, डीडीएम नवार्ड सुजीत कुमार, एलडीएम संजीत कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी रंजीत कुमार, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डा. रामनंदन प्रसाद सहित कई अन्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित हुए।उपस्थित वरीय वैज्ञानिक का स्वागत केवीके के वैज्ञानिक ने अंग वस्त्र व पौधा देकर किया। बैठक की शुरुआत वरीय वैज्ञानिक व पदाधिकारीयो ने दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में प्रगतिशील किसान अमित कुमार, दीपक सिंह, मुकेश कुमार, अजय सिंह, पवन मंडल, उषा देवी इत्यादि मौजूद रहे। इस दौरान 15वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति के बैठक में लिए गए प्रस्ताव के परिणाम की समीक्षा की गई। जिसमे केवीके को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए है। जहां नए प्रस्ताव भी लिए गए। जिसके बाद वैज्ञानिक किसान से खेती करने में हो रही समस्या से अवगत हुए। इसके बाद मौजूद अलग अलग विभाग के पदाधिकारियों ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिए।

बैठक में मौजूद किसान ने वैज्ञानिकों को अपनी समस्या से रूबरू करवाते हुए कहा की फसल तैयार होने के बाद नील गाय खेत में घुस कर पूरा फसल बर्बाद कर देती है। इससे कैसे बचा जाए। जिसके बाद जिला कृषि पदाधिकारी ने किसान को जानकारी देते हुए बताया की नीलगाय को रेस्क्यू करने की योजना पंचायत में आ गई है। लोग अपने मुखिया से मिलकर इसकी जानकारी देंगे मुखिया के द्वारा इसकी जानकारी विभागीय पदाधिकारी को जिसके बाद वन विभाग व अन्य पदाधिकारी के मौजूदगी में नील गाय का रेस्क्यू किया जायेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें