Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़किशनगंजBrave Canine Jigar of SSB Battalion Passes Away near India-Nepal Border

श्वान दस्ता के वीर जिगर का निधन

श्वान दस्ता के वीर जिगर का निधन ठाकुरगंज, एक संवाददाता । भारत-नेपाल सीमा पर

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजThu, 22 Aug 2024 06:39 PM
share Share

श्वान दस्ता के वीर जिगर का निधन ठाकुरगंज, एक संवाददाता । भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 19वीं वाहिनी में तैनात श्वान दस्ता के वीर श्वान जिगर श्वान संख्या-373 का निधन बुधवार को हो गया। जिगर के शहीद से पूरे वाहिनी में शोक की लहर दौड़ गई है। बुधवार को स्वान जिगर के गंभीर स्थिति देखते हुए तत्काल पशु चिकित्सा अधिकारी, सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी से संपर्क किया गया, और वाहिनी परिसर में पशु चिकित्सक द्वारा ही इलाज का प्रयास किया गया। इसके बावजूद, जिगर की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। स्थिति गंभीर होने पर पशु चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार, जिगर को सिलीगुड़ी के पॉली क्लिनिक अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया गया। इस बारे में 19वीं वाहिनी के कमांडेंट स्वर्ण जीत शर्मा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जिगर, जो अपने बहादुरी भरे कार्यों और वफादारी के लिए जाना जाता था। कई महत्वपूर्ण अभियानों का हिस्सा रहा। उसकी सेवा और समर्पण हमेशा वाहिनी के इतिहास में अमिट रहेंगे। उसकी यादें और उसकी भूमिका को सम्मान के साथ याद रखा जाएगा।

वाहिनी के कमांडेंट स्वर्ण जीत शर्मा, समस्त अधिकारियों एवं सभी जवानों की उपस्थिति में जिगर के लिए एक विशेष अंतिम संस्कार समारोह आयोजित किया गया। जिगर को पूरे सम्मान के साथ विदाई दी गई, और उसके अद्वितीय सेवा के लिए उसे सलामी दी गई। उसकी बहादुरी और निष्ठा को श्रद्धांजलि देते हुए, जिगर को सम्मानपूर्वक दफनाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें