Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़जहानाबादArwal DM Varsha Singh Transferred Kumar Gaurav Appointed New District Magistrate

कुमार गौरव बनें अरवल के जिलाधिकारी

अरवल, निज प्रतिनिधि। वर्तमान जिलाधिकारी वर्षा सिंह को अरवल से स्थानांतरित करते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग पटना में संयुक्त सचिव के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSat, 7 Sep 2024 05:01 PM
share Share

अरवल, निज प्रतिनिधि। अरवल के जिलाधिकारी वर्षा सिंह का स्थानांतरण हो गया है। उनके जगह पर दरभंगा के नगर आयुक्त कुमार गौरव को अरवल का जिलाधिकारी बनाया गया है। वे 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वर्तमान जिलाधिकारी वर्षा सिंह को अरवल से स्थानांतरित करते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग पटना में संयुक्त सचिव के पद पर स्थानांतरित किया गया है। हालांकि काफी कम समय में उनका स्थानांतरण हो गया। वे पिछले साल अप्रैल 2023 में अरवल जिलाधिकारी के रुप में कमान संभाली थी। करीब एक वर्ष छह माह का उनका कार्यकाल रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें