Maharana Pratap Jayanti Celebrated in Bidupur with Tribute and Nationalistic Spirit बिदुपुर में भारत के महान शूरवीर महारणा प्रताप की जयंती मनाई गई, Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsMaharana Pratap Jayanti Celebrated in Bidupur with Tribute and Nationalistic Spirit

बिदुपुर में भारत के महान शूरवीर महारणा प्रताप की जयंती मनाई गई

बिदुपुर l संवाद सूत्र पु पूर्वी मंडल अध्यक्ष रामाकांत गिरी संचालन पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए,महाराणा प्रताप एवं...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSat, 10 May 2025 12:14 AM
share Share
Follow Us on
बिदुपुर में भारत के महान शूरवीर महारणा प्रताप की जयंती मनाई गई

बिदुपुर l संवाद सूत्र बिदुपुर शीतलपुर चकमसुद मठ के प्रांगण में भारत के महान शूरवीर महारणा प्रताप की जयंती आयोजित किया गया। बिदुपुर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बिदुपु पूर्वी मंडल अध्यक्ष रामाकांत गिरी संचालन पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए,महाराणा प्रताप एवं भामा शाह के जयकारा लगाए। मौके पर कहा गया कि महाराणा प्रताप ने अपनी ऐतिहासिक वीरता,स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति से इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखवाया है जिसके कारण हम सभी आज भी उन्हें श्रद्धा और सम्मान से याद करते है l उन्होंने समाज के हर वर्ग और तबके के लोगों को साथ लेकर चलने वाले ऐसे राजा थे, जो घास की रोटी खाना पसंद किया लेकिन देश और राष्ट्र के सिर को ऊंचा बनाए रखा हमे उनके राष्ट्रभक्ति की से सीख कर अनुकरण करना चाहिए l मौके पर महंत शिवनाथ सिंह, कैलाश सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री विकास कुमार, मंडल उपाध्यक्ष विश्वजीत कुमार, हरेराम यादव,भाजपा नेता शिवशंकर साह,कौशल सिंह, प्रशांत मिश्रा, स्थानीय विशाल सिंह, लक्ष्मण कुमार, गुरुप्रसाद, राहुल शायरीन आदि लोगो ने अपने विचार व्यक्त किए।

सभी ने भारत माता की रक्षा का संकल्प लिया। बिदुपुर-01- कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।