जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ आंबेडकर को किया याद
बेलसर। संवाद सूत्र जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ आंबेडकर को किया यादजयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ आंबेडकर को किया यादजयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ आंबेडकर को किया यादजयंती पर भाजपा...

बेलसर। संवाद सूत्र प्रखंड में सोमवार को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता ई-जालंधर राम के बेलसर गांव स्थित आवास पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने करनेजी आदर्श टोला और प्रखंड कार्यालय स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर भाजपा नेता सीए अभिषेक राज उर्फ राजा भैया ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब ने सभी का अधिकार संविधान द्वारा सुनिश्चित किया और सबका साथ सबका विकाश की नींव रखी। उनके सपना को हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साकार किया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आदर्श टोला में ग्रामीणों के बीच मिठाई बांटे। मौके पर ई जालंधर राम ने कहा कि मौजदा पीएम नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब को भारत रत्न देकर सही सम्मान देने का काम किया है। इस अवसर पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष महेश शाह ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब ने शोषित वंचित को अधिकार दिया और वर्ण व्यवस्था खत्म करने में अहम भूमिका निभायी। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा देवी, मंडल अध्यक्ष अजय कुमार, श्रीनाथ यादव, मिथिलेश राय, महामाया कुमार, धर्मेंद्र राम, राजेश कुमार, शत्रुघ्न साह, चंद्रशेखर सिंह, भोला पासवान, रेखा देवी, शारदा सिन्हा आदि उपस्थित थे। बेलसर-01-बेलसर गांव में ई जालंधर राम के आवास पर डॉ भीमराव को उनके जयंती पर याद करते भाजपा के कार्यकर्तागण।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।