Hindi NewsBihar NewsGaya NewsNitish Cabinet Renames Historic City Gaya to Gaya Ji Citizens Celebrate
नीतीश कैबिनेट के फैसले का स्वागत
नीतीश कैबिनेट ने ऐतिहासिक शहर गया का नाम गयाजी रखने का निर्णय लिया है। लोगों ने इस निर्णय पर खुशी जताई है, क्योंकि पहले भी यह शहर गयाजी के नाम से जाना जाता था। लोगों की मांग के बाद, सरकार ने उनकी...
Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSat, 17 May 2025 05:25 PM

नीतीश कैबिनेट की ओर से ऐतिहासिक शहर गया का नामकरण गयाजी करने पर लोगों ने खुशी जताई है। लोगों ने कहा कि ऐतिहासिक शहर का नाम पहले गयाजी ही था। जिसे बाद के दिनों में गया कर दिया गया था। ऐसे में लोगों की ओर से बराबर शहर का नाम गयाजी करने की आवाज उठाई जा रही थी। संबंधित मामले पर नीतीश सरकार की ओर से संज्ञान लेते हुए एवं लोगों की भावनाओं का कद्र करते हुए इसका नामकरण गया जी करने की स्वीकृति दी गई। जो एक ऐतिहासिक कदम है। खुशी जाहिर करने वालों में रविशंकर प्रसाद, शंभू कुमार सिंह, दीनानाथ प्रजापत, सत्य नारायण सिंह सहित कई लोग शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।