Major Success for Gaya Police Notorious Naxalite Sanjay Tiwari Arrested पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात नक्सली संजय तिवारी, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsMajor Success for Gaya Police Notorious Naxalite Sanjay Tiwari Arrested

पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात नक्सली संजय तिवारी

-एसएसबी और एसटीएफ ने संयुक्त कार्राई कर अरवल के किंजर से किया गिरफ्तार -वर्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाMon, 28 April 2025 09:04 PM
share Share
Follow Us on
पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात नक्सली संजय तिवारी

गया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात नक्सली संजय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अरवल जिले के किंजर से छापेमारी करके सुरक्षा बलों ने नक्सली को गिरफ्तार किया। कुख्यात नक्सली संजय तिवारी पर गया के मुफस्सिल थाने के अलावा अरवल और जहानाबाद जिलों के विभिन्न थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं। सोमवार को गया के एएसपी अनवर जावेद अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानाकरी दी। सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना मिली थी कि संजय तिवारी किंजर क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है, क्योंकि वह लंबे समय से फरार चल रहा था और नक्सली गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार संजय तिवारी वर्ष 2016 में उस समय सुर्खियों में आया था, जब उसने गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य कर रही एक निजी कंपनी से लेवी की मांग की थी। कंपनी द्वारा लेवी न देने पर नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगी मशीनों को आग के हवाले कर दिया था। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया था। संजय तिवारी उसी कांड का मुख्य आरोपित है।

एएसपी अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि कुख्यात संजय तिवारी नक्सल संगठन के सक्रिय सदस्य के रूप में लंबे समय से काम कर रहा था। उस पर कई बार हमले, आगजनी, जबरन वसूली और विध्वंसक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप है। वह नक्सलियों के लिए रणनीतिक योजनाएं बनाने और उन्हें अंजाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता था।

गिरफ्तार नक्सली से गहन पूछताछ की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि उससे नक्सल नेटवर्क और अन्य सदस्यों की गतिविधियों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई और उसकी गिरफ्तरी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।