Emotional Ram Katha Celebrates Ram-Bharat Reunion and Sacrifice राम-भारत मिलाप का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsEmotional Ram Katha Celebrates Ram-Bharat Reunion and Sacrifice

राम-भारत मिलाप का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

Bagpat News - शहर के गांधी रोड पर राम कथा का आयोजन हुआ, जिसमें कथा व्यास पवन शास्त्री ने राम और भरत के मिलाप का वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हो गए। भरत ने राम से कहा कि जब तक वे अयोध्या वापस नहीं आएंगे, तब...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतTue, 29 April 2025 01:54 AM
share Share
Follow Us on
राम-भारत मिलाप का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

शहर के गांधी रोड पर राम कथा का आयोजन किया गया। जिसमें कथा व्यास पवन शास्त्री द्वारा कथा में राम भारत मिलाप का वर्णन किया। कथा सुनने के लिए परिसर में उपस्थित श्रद्धालु प्रसंग को सुनकर भावुक हो गए। कथा के सातवें दिन कथा व्यास पवन शास्त्री द्वारा राम भारत प्रसंग का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। बताया कि आज की कथा का प्रसंग भरत के त्याग, राम के प्रति उनके प्रेम और अयोध्या के प्रति उनकी जिम्मेदारी को प्रस्तुत कर रहा है। जब भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के लिए अयोध्या से जाते हैं तो भरत उन्हें चित्रकूट में मिलते हैं। भरत अपने भाई राम से अयोध्या वापस लौट चलने की प्रार्थना करते हैं और राज्य संभालने के लिए कहते हैं। लेकिन

राम पिता के वचन का पालन करने के लिए अयोध्या लौटने को मना कर देते हैं। वह अपने लौट कर आने तक राज्य चलाने की जिम्मेदारी भरत को सौंपते हैं। वहीं भरत राम की चरण पादुका शीश पर रखकर वापस लौटने को तैयार हो जाते हैं। उन्होंने राम से कहा कि जब तक आप अयोध्या वापस नहीं आएंगे तब तक सिंहासन पर आपकी चरण पादुका रखकर राज्य की सेवक के रूप में कार्य करूंगा। राम भारत के प्रसंग को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावुक हो गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।