Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़गयाFirst Vande Bharat Express Launches Between Patna and Tata via Gaya Junction

गया-सोननगर-गढ़वा होकर भी चलेगी पटना-टाटा वंदे भारत

सप्ताह में दो दिन रविवार व सोमवार को परिचालित होगी वंदे भारत एक्सप्रेस

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाMon, 16 Sep 2024 11:42 AM
share Share

गया जंक्शन से होकर गया-सोननगर-गढ़वा के रास्ते पहली पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन किया जाएगा। सप्ताह में दो दिन रविवार व सोमवार को परिचालित होने वाली 21893-21894 वंदे भारत का चांडिल, मुरी, बरकाकाना, डाल्टेनगंज, गढ़वा रोड, सोननगर, गया जंक्शन पर ठहराव होते पटना जाएगी। पटना से गढ़वा रोड होकर टाटा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस इस रूट की पहली ट्रेन होगी। हालांकि पटना से गढ़वा-पलामू के लिए एक ट्रेन पिछले कई वर्षों से परिचालित है, लेकिन टाटा तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पहली ट्रेन होगी। 22 सितंबर को टाटा से पटना और 23 सितंबर को पटना से टाटा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल

टाटा-पटना के बीच सप्ताह में दो दिन परिचालित होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का रेलवे

ने टाइम टेबल जारी किया है। टाटा से पटना जाने में दोपहर 2:30 बजे और पटना से टाटा जाने के क्रम में 2:40 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी। 21893 रविवार को टाटा से सुबह 5:30 बजे पटना के लिए चलेगी और विभिन्न चयनित स्टेशनों पर ठहराव होते शाम 3:55 बजे पटना पहुंचेगी। टाटा से चलने के बाद 6:10 बजे चांडिल, 7:13 बजे मुरी, 8:30 बजे बरकाकाना,10:42 बजे डाल्टेनगंज,11:50 बजे गढ़वा रोड, 1:10 बजे सोननगर, 2:30 बजे गया तथा 3:55 बजे पटना पहुंचेगी। इसी तरह शाम सोमवार को 21894 पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से दोपहर 1:20 बजे पटना से चलकर रात 11:55 बजे टाटा पहुंचेगी। पटना से चलने के बाद 2:40 बजे गया, शाम 3:55 बजे सोननगर, 5:35 बजे गढ़वा रोड, 6:03 डाल्टेनगंज, रात 8:50 बजे बरकाकाना, 9:50 बजे मुरी,10:53 बजे चांडिल और रात 11:55 बजे टाटा पहुंचेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें