Darbhanga District Convention Discusses Nationwide Strike on May 20 देशव्यापी आम हड़ताल होगी 20 मई को, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsDarbhanga District Convention Discusses Nationwide Strike on May 20

देशव्यापी आम हड़ताल होगी 20 मई को

दरभंगा के लहेरियासराय में कर्मचारी महासंघ के कार्यालय में रविवार को जिला स्तरीय कन्वेंशन आयोजित हुआ। इसमें 20 मई को प्रस्तावित देशव्यापी आम हड़ताल की सफलता पर चर्चा हुई। श्रमिक नेताओं ने सरकार की...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाMon, 12 May 2025 03:15 AM
share Share
Follow Us on
देशव्यापी आम हड़ताल होगी 20 मई को

दरभंगा, एक संवाददाता। लहेरियासराय स्थित कर्मचारी महासंघ कार्यालय परिसर में दरभंगा जिला स्तरीय कन्वेंशन रविवार को हुआ। इसमें केंद्रीय श्रमिक संगठनों एवं स्वतंत्र फेडरेशनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर 20 मई को प्रस्तावित देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। कन्वेंशन की अध्यक्षता सीटू के राज्य कमेटी सदस्य दिनेश झा, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की जया झा एवं बीएसएसआर यूनियन की जिला इकाई के अध्यक्ष नीतेश कुमार सिन्हा ने किया। कर्मचारी नेता फूल कुमार झा ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों को श्रमिक विरोधी एवं कारपोरेट परस्त बताते हुए देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।

केंद्रीय श्रमिक संगठन सीटू के बिहार राज्य कमेटी सदस्य एवं अखिल भारतीय संगठन एफएमआरएआई के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सत्य प्रकाश चौधरी ने कहा कि अधिकारों से वंचित रखने के लिए चारों लेबर कोड लाया जा रहा है। कन्वेंशन को एक्टू के जिला सचिव उमेश शाह, ग्रामीण डाक सेवक संघ के प्रमंडलीय मंत्री राजकिशोर सहनी, कर्मचारी नेता फकीरा पासवान, ईशा खान, चिकित्सा कर्मचारी संघ की नेत्री प्रियंका कुमारी, मजदूर नेता सुरेंद्र दयाल सुमन, आशा संघ की जिला नेत्री संयोगिता चौधरी, डीएमसीएच सफाई कर्मचारी की नेत्री तबस्सुम, भूमि सुधार कर्मचारी संघ के नेता राजेंद्र राम, किसान नेता नारायण जी झा, कर्मचारी महासंघ की अध्यक्ष शांति देवी एवं बीएसएसआर यूनियन के राज्य कमेटी सदस्य अविनाश गौतम ने भी संबोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।