class twelve girl student push woman from ladders and killed son alleged मां को सीढ़ी से धकेल मार डाला, 12वीं की छात्रा पर बेटे ने लगाए इल्जाम; केस दर्ज, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar Newsclass twelve girl student push woman from ladders and killed son alleged

मां को सीढ़ी से धकेल मार डाला, 12वीं की छात्रा पर बेटे ने लगाए इल्जाम; केस दर्ज

महिला के बेटे ने बताया कि बच्चों के विवाद में उसकी चचेरी बहन ने उसकी मां मंजू देवी को सीढ़ी पर से धकेल दिया। इसमें उसकी मां के सिर में गंभीर चोट लग गई। जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया ले जाया गया था, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, फतेहपुर, गयाMon, 28 April 2025 08:51 AM
share Share
Follow Us on
मां को सीढ़ी से धकेल मार डाला, 12वीं की छात्रा पर बेटे ने लगाए इल्जाम; केस दर्ज

बिहार में 12वीं की एक छात्रा पर अपनी चाची की हत्या करने का आरोप लगा है। मामला गया जिले का है। यहां फतेहपुर में चाची की हत्या करने की आरोपित भतीजी को रविवार को जेल भेज दिया गया। महिला के पुत्र के आवेदन पर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आवेदन में चचेरी बहन पर मां की हत्या करने का आरोप लगाया है। हत्या की आरोपित लड़की 12वीं कक्षा की छात्रा है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि महिला मंजू देवी के पुत्र पंकज कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें अपनी चचेरी बहन पर मां की हत्या करने का आरोप लगाया है।

उसने बताया है कि बच्चों के विवाद में उसकी चचेरी बहन ने उसकी मां मंजू देवी को सीढ़ी पर से धकेल दिया। इसमें उसकी मां के सिर में गंभीर चोट लग गई। जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया ले जाया गया था, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें:बिहार में विक्षिप्त लड़की से दुष्कर्म, 3 अरेस्ट; वीडियो वायरल करने का आरोप
ये भी पढ़ें:बिहार में दुल्हन का अपहरण, बंदूक की नोंक पर दूल्हे के सामने से उठा ले गए बदमाश

हत्यारोपित लड़की ने बताया कि वह अभी 12वीं में पढ़ाई करती है। घटना के समय वह चाची के घर बच्चों को खेलाने गई थी। चाची के पोता चप्पल से उसके मुंह पर जोर से मार दिया। इसपर उसने बच्चे की मां से बोली कि भाभी इसे समझाते नहीं है चप्पल से मेरे मुंह पर मार दिया है। उसने भी बच्चे को डांटी। इसपर उसकी चाची मंजू देवी उसके साथ झगड़ा करने लगी और काफी गंदी गाली दे दी। साथ ही उसे मारने के लिए आगे बढ़ी तो वह उसे धक्का दे दी। इसमें वह गिर गई जिससे उसके सिर चोट गया और उसकी मौत हो गई। उसने कहा कि वह अपनी बचाव में उसे धक्का दे दी। उसने जानबूझ कर ऐसा नहीं की है।

ये भी पढ़ें:बिहार के मुजफ्फरपुर में JDU नेता के घर फायरिंग, बाइक पर भागते दिखे हमलावर