आगामी चुनाव में सत्ता परिवर्तन का केंद्र होगा नालंदा: सुधाकर सिंह
आगामी चुनाव में सत्ता परिवर्तन का केंद्र होगा नालंदा: सुधाकर सिंह आगामी चुनाव में सत्ता परिवर्तन का केंद्र होगा नालंदा: सुधाकर सिंह

आगामी चुनाव में सत्ता परिवर्तन का केंद्र होगा नालंदा: सुधाकर सिंह राजगीर में हुआ राजद का सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम फोटो: राजद न्याय: राजगीर में बुधवार को कार्यक्रम में शामिल बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह व अन्य। राजगीर, निज संवाददाता। प्रखंड के सरस्वती भवन में बुधवार को राजद ने राजगीर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया। इस दौरान बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में नालंदा सत्ता परिवर्तन का केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि आज भी नालंदा के टाल क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार के 20 साल और तेजस्वी यादव के 17 महीने के कार्यकाल की तुलना कर रही है।
तेजस्वी यादव ने 17 महीनों में जो काम किया, वह आज तक किसी सरकार ने नहीं किया। बिहार की जनता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है। राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध मेहता ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जाकर तेजस्वी यादव की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती ने कहा कि जातीय जनगणना लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के संघर्ष की जीत है। विधायक अमर पासवान, पूर्व विधायक सतीश कुमार और रविकांत कुमार ने नीतीश कुमार पर अचेत अवस्था में जाने और शासन-प्रशासन को भाजपा और कुछ अधिकारियों के इशारे पर चलाने का आरोप लगाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बृज किशोर मेहता ने तो संचालन सिलाव प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु, प्रधान महासचिव सुनील यादव, दीपक कुमार, मनोज यादव, गोलू यादव, सत्येन्द्र पासवान, भुवन भास्कर, वीरेंद्र यादव, मो. महफूज आलम, राजो पासवान, पारस राजवंशी, रजनीश कुमार सिंह, राजीव कमल, पवन यादव, विनोद कुमार, बबलू यादव, अवधेश कुमार, सुधीर यादव, आलोक कुमार, कृष्णा यादव, रामजन्म सिंह यादव आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।