सहरसा: पंचगछिया स्टेशन पर ट्रेन से कटने से एक की मौत
सहरसा-सुपौल रेलखंड पर पंचगछिया स्टेशन के पास एक व्यक्ति, उदय सिंह (58 वर्ष), की ट्रेन से कटने से मृत्यु हो गई। वह देवघर पूजा अर्चना के लिए जा रहा था। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिवार के...

सत्तर कटैया। सहरसा-सुपौल रेलखंड के पंचगछिया स्टेशन पर ट्रेन से कटने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान पंचगछिया गांव निवासी उदय सिंह(58 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पंचगछिया पंचायत के वार्ड नं. 6 निवासी उदय सिंह बाबा नगरी देवघर पूजा अर्चना करने गये थे। सहरसा से सुबह में एक ट्रेन से घर आ रहे थे उसी समय पंचगछिया स्टेशन के समीप उतरने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिसमें उसकी मौत हो गई। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि उदय सिंह लगभग हर माह देवघर पूजा अर्चना के लिये जाते थे।
पूजा पाठ में उनकी गहरी निष्ठा थी। उदय सिंह की इस तरह हुई मौत की जानकारी मिलने के बाद गांव में मातम छा गया है। परिवार के सदस्य पंचगछिया स्टेशन पर पहुंचकर लाश की पहचान की। इस घटना के बाद पुलिस ने लाश को जब्त कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद घर के लोगों का रोकर हाल बेहाल बना हुआ है। आसपास के लोग परिवार के सदस्यों को ढ़ाढस देने में जुटे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।