Union Agriculture Minister Reviews Central Government Agricultural Schemes in Bihar किसानों को समय पर कृषि योजनाओं का लाभ दें: रामनाथ, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsUnion Agriculture Minister Reviews Central Government Agricultural Schemes in Bihar

किसानों को समय पर कृषि योजनाओं का लाभ दें: रामनाथ

केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने कैमूर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन और अन्य योजनाओं की समीक्षा की। मंत्री ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआSat, 3 May 2025 09:51 PM
share Share
Follow Us on
किसानों को समय पर कृषि योजनाओं का लाभ दें: रामनाथ

केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक मंत्री ने केंद्र प्रयोजित कृषि योजनाओं की गहन समीक्षा कर दिए कई निर्देश (सर के ध्यानार्थ) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर शनिवार को कैमूर पहुंचे और कलेक्ट्रेट स्थित मुंडेश्वरी सभागार में प्रशासनिक एवं विभागीय अफसरों के साथ बैठक की। मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा सचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, कृषि यांत्रीकरण आदि योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रतिवेदन का भी अवलोकन किया। समीक्षा के दौरान मंत्री ने डीएम सावन कुमार एवं प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी शिवजी कुमार को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ससमय किसानों को देने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। योजनाओं को ससमय धरातल पर उतारने एवं इसका लाभ किसानों को देने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के अफसरों के कंधे पर है। मंत्री ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की सुस्ती और गड़बडी किसानों के विकास में बाधा डाल सकती है। कर्तव्यों का निर्वहन करने में कहीं कमी नहीं रहे। उन्होंने ने डीएम को विभागीय अफसरों के साथ समय-समय पर बैठक कर योजनाओं की मॉनिटरिंग करने को कहा। कलेक्ट्रेट में बैठक से पहले मंत्री ने जिला अतिथि गृह में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में आमजनों को जानकारी देने की बात कही। मौके पर प्रशासनिक अफसरों के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, जदयू जिलाध्यक्ष अजय सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश आर्य आदि थे। मंत्री शहर के वार्ड 16 स्थित फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रमजान अंसारी के आवास पर भी गए। परिजनों से मिलकर हालचाल पूछे। फोटो-03 मई भभुआ- 10 कैप्शन- शहर के वार्ड 16 में शनिवार को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के परिजनों से बातचीत करते केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।