अवैध संबंध में पुजारी की गोली मार कर दी गयी हत्या, तीन धराये
एक देसी पिस्तौल व तीन गोलियां बरामद... अवैध संबंध में पुजारी शंभू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इसके साथ ही लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला गां

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। अवैध संबंध में पुजारी शंभू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इसके साथ ही लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला गांव स्थित अर्द्धनिर्मित दुर्गा मंदिर के परिसर में सोयेवस्था में पुजारी की गोली मार हत्या मामले का खुलासा हो गया। यह दावा सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में किया। वे प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दे रहे थे। एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस हत्थे हत्थे चढ़े आरोपितों ने हत्याकांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा पुलिस के समक्ष किया।
पुलिस हत्थे चढ़े हत्यारों में पनसल्ला गांव निवासी रामजतन सिंह का पुत्र सोनू कुमार, राममूर्ति सिंह का पुत्र मनीष कुमार व जवाहर यादव का पुत्र नीलेश कुमार नाम शामिल है। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि शंभू सिंह का सोनू सिंह चचेरी बहन के साथ अवैध संबंध था। इस मामले में गांव के चौक चौड़ाहे पर अभद्र टिप्पणी से आजिज होकर सोनू सिंह ने योजनानुसार 12 मई की रात चार साथियों के साथ मिलकर सोयेवस्था में पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। 13 मई की सुबह दुर्गा मंदिर परिसर से पुजारी की लाश मिली थी। घटना में प्रयोग किया गया हथियार को सुरदासा ढाला के समीप एक पुलिस के नीचे दबा कर रख दिया गया। अभिुयक्तों की निशानदेही पर एक देसी कट्टा व तीन गोलियां बरामद की गयी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।