Married Woman Abduction Case Reported in Vishnupur Panchayat परदेस गए मजदूर की पत्नी को किया अगवा, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsMarried Woman Abduction Case Reported in Vishnupur Panchayat

परदेस गए मजदूर की पत्नी को किया अगवा

विष्णुपुर पंचायत के सैदपुर से एक शादीशुदा महिला का अपहरण हो गया है। महिला के पति देवेंद्र साह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 10 मई को महिला दवा खरीदने गई थी लेकिन लौटकर नहीं आई। पति का आरोप है कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 16 May 2025 08:11 PM
share Share
Follow Us on
परदेस गए मजदूर की पत्नी को किया अगवा

नावकोठी। विष्णुपुर पंचायत के सैदपुर से एक शादीशुदा महिला को अगवा करने का मामला थाना तक पहुंचा है। अपहृता के पति देवेंद्र साह ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। उसने अज्ञात व्यक्ति पर पत्नी नीलम देवी का अपहरण करने की आशंका जताई है। उसने बताया है कि वह जालंधर में रहकर मजदूरी करता है। 10 मई को उसकी पुत्री रितिका कुमारी ने मोबाइल फोन पर सूचना दी कि मम्मी दिन में ही नावकोठी बाजार दवा खरीदने गई थी जो अभी तक लौट कर नहीं आई है। उसने मोबाइल फोन द्वारा सभी सगे-संबंधियों से इसके बारे में खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चल सका।

आशंका जताई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति शादी की नीयत से उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया है। उसके पास का मोबाइल फोन का स्वीच ऑफ बता रहा है। उसने खोजबीन की गुहार थानाध्यक्ष से लगायी है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि कांड अंकित कर खोजबीन शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।