Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बेगूसरायFormer MP Demands Immediate Removal of Illegal Toll Plazas in Begusarai

बछवाड़ा और शाहपुर से अवैध टोल प्लाजा हटाए प्रशासन: शत्रुघ्न

बेगूसराय के पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने बछवाड़ा और शाहपुर में बने दो अवैध टोल प्लाजा को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यहां अवैध वसूली की जा रही है, जो नितिन गडकरी की घोषणाओं का उल्लंघन...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायWed, 11 Sep 2024 02:25 PM
share Share

बेगूसराय। पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि जिले के अंतर्गत बछवाड़ा एवं शाहपुर में दो टोल प्लाजा अवैध रूप से बने हुए हैं। उसके द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने दोनों अवैध टोल प्लाजा को तुरंत हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 22 मार्च 2022 को एक लोकसभा में नितिन गडकरी ने घोषणा की थी कि 60 किलोमीटर के अंदर टोल प्लाजा का निर्माण अवैध है। मंत्री की यह भी घोषणा है कि 20 किलोमीटर के अंदर टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। लेकिन दोनों टोल प्लाजा पर आम लोगों को परेशान करने के लिए अवैध वसूली की जा रही है। पूर्व सांसद ने एक पत्र के माध्यम से मंत्री से मांग कि है कि तत्काल अवैध वसूली पर रोक लगाई जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें