Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बेगूसरायCelebrating 87 Years of Literary Legacy Kirtinarayan Mishra s Impact on Hindi and Maithili Literature

बरौनी में कवियों का हुआ महासंगम, जुटे दिग्गज साहित्यकार

बरौनी में हिन्दी व मैथिली के प्रसिद्ध रचनाकार कीर्त्तिनारायण मिश्र के 87 वर्ष पूरे होने पर साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले सत्र में उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई, जबकि दूसरे...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायMon, 9 Sep 2024 02:25 PM
share Share

बरौनी,निज संवाददाता। हिन्दी व मैथिली के सुप्रसिद्ध रचनाकार कीर्त्तिनारायण मिश्र के 87 वर्ष पूरे होने के मौके पर उनके शोकहरा स्थित सौभद्र निवास पर रविवार को साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह आयोजन दो सत्रों में किया गया। पहले सत्र में मिथिला विश्वविद्यालय के डीन व समालोचक डॉ चन्द्रभानु सिंह की अध्यक्षता में कीर्त्तिनारायण मिश्र के व्यक्तित्व व कृतित्व पर परिचर्चा हुई। मार्क्सवादी चिंतक भगवान प्रसाद सिन्हा ने मिश्र की रचनाओं में प्रगतिशील विचारों को प्रमुखता से उकेरा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश के लोगों में हुए मोहभंग, जो एक प्रकार का विरोध ही था। इसको श्री मिश्र ने अपनी रचनाओं में बारीक ढंग से प्रस्तुत किया है। मैथिली नई कविता का आरंभ व स्थापना में भी इनकी रचनाओं की महती भूमिका रही है। अध्यक्षीय उद्बोधन के क्रम में डॉ चन्द्रभानु सिंह ने श्री मिश्र को दिनकर के बाद का इस जनपद का महत्वपूर्ण रचनाकार बताया। उन्होंने श्री मिश्र की हिंदी व मैथिली कविताओं पर विस्तारपूर्वक अपना विचार रखा।‌ इस सत्र में अशांत भोला, डॉ चन्द्र भूषण त्रिवेदी , मुकुल लाल, प्रदीप बिहारी व अजय मिश्र ने अपने अपने विचारों को रखा। जनवादी लेखक संघ के राज्य सचिव कुमार विनीताभ ने कीर्त्तिनारायण मिश्र की रचनाओं‌ पर नन्द किशोर नन्दन के आलेख का पाठ किया। साथ ही पूर्णिया से आई नीतू कुमारी ने भी अपने विस्तृत आलेख का पाठ किया।कार्यक्रम के दूसरे सत्र‌ में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ।इसमें रामा मौसम, संजीव फिरोज, विनोद बिहारी, प्रवीण प्रियदर्शी, मुकुल लाल, मेनका मल्लिक, नीतू कुमारी, निशाकर, कुमार विनीताभ, नरेन्द्र कुमार सिंह, सीमा संगसार, सच्चिदानंद पाठक, प्रदीप बिहारी, अशांत भोला, प्रफुल्ल कुमार मिश्र आदि कवियों ने काव्य पाठ किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता अशांत भोला व संचालन प्रफुल्ल कुमार मिश्र ने की।इतनी अधिक उम्र के बावजूद श्री मिश्र पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहे। और कविताओं का पाठ भी किया।धन्यवाद ज्ञापन। अजय कुमार मिश्र ने की। इस मौके पर कीर्ति नारायण मिश्र केन्द्रित फोल्डर का विमोचन किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें