NDA Core Committee Meeting Held in Banka Historic Conference on April 28 बांका में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन 28 को, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsNDA Core Committee Meeting Held in Banka Historic Conference on April 28

बांका में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन 28 को

पेज चार की लीडपेज चार की लीड सम्मेलन की सफलता को लेकर एनडीए नेताओं ने की बैठक बांका। एक संवाददाता मंगलवार को बांका परि

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाWed, 16 April 2025 05:30 AM
share Share
Follow Us on
बांका में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन 28 को

बांका, एक संवाददाता। मंगलवार को बांका परिषदन परिसर में एनडीए गठबंधन के कोर कमेटी का बैठक आयोजित हुआ। इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू एवं बेलहर विधायक मनोज यादव उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा ने किया। एनडीए के महत्वपूर्ण बैठक में संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू ने कहा कि बांका में 28 अप्रैल को आयोजित एनडीए सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। आप सभी के नेतृत्व में जिला एवं मंडल एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता इस सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। एनडीए के एकजुट कार्यकर्ता व्यापक जनसम्पर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित करना हैं। बेलहर विधायक मनोज यादव ने कहा बांका एनडीए कार्यकर्ताओं में ग़ज़ब का उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है, और हम सब उनके स्वागत के लिए पूरी ऊर्जा और एकजुटता के साथ तैयार हैं। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा ने कहा एनडीए जिला सम्मेलन में लगभग 15000 की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस बैठक में पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय दास, पूर्व जिला अध्यक्ष रामानंद चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष विकास सिंह,जिला प्रभारी राजकुमार सिंह, लोजपा रामबिलास जिला अध्यक्ष बेबी यादव, हम जिलाध्यक्ष गिरीश मंडल, राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुभाष कुमार चन्दवंशी, जदयू के प्रतिनिधि राजीव कुशवाहा, क्रांति कुशवाह, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश सिंहा, जिला महामंत्री सुभाष शाह,अभिजीत आनद, रंजीत यादव एवं एनडीए कोर कमेटी के अन्य सदस्य गण भी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।