Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बगहाValmikinagar s Iconic Gol Chowk to Get a Makeover with Maharishi Valmiki Statue

11 लाख से किया जाएगा गोल चौक का सौंदर्यीकरण

पर्यटन नगरी वाल्मीकिनगर के गोल चौक का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने 11 लाख रुपये की लागत से महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा लगाने का शिलान्यास किया। गोल चौक के चारों तरफ लाइटिंग की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाTue, 13 Aug 2024 06:05 PM
share Share

वाल्मीकिनगर। पर्यटन नगरी वाल्मीकिनगर का दिल कहे जाने वाला गोल चौक कि सूरत अब बदलने वाली है। मंगलवार की सुबह वाल्मीकिनगर के विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने लगभग 11 लाख रुपये की लागत से गोल चौक का सौंदर्यीकरण के साथ-साथ महर्षि वाल्मीकि के चार फीट उंचा प्रतिमा लगाने को लेकर शिलान्यास कर दिया। मौके पर बीडियो बिड्डू कुमार राम, विधायक प्रतिनिधि उमेश श्रीवास्तव,स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल दो बगहा के कार्यपालक अभियंता सुनील, सहायक अभियंता मयंक ऋषि पंडित, कनीय अभियंता निलेश कुमार, जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा, बीडीसी प्रतिनिधि प्रेम कुमार, मिथुन कुमार एवं रमन सिंह उपस्थित रहे। इस बाबत विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बहुत दिनों से तमन्ना थी कि पर्यटन स्थल वाल्मीकिनगर के दिल कहे जाने वाले गोल चौक का सूरत बदले। शिलान्यास कर दिया गया। बहुत जल्द गोल चौक की तस्वीर बदलने वाली है। महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के साथ-साथ गोल चौक के चारों तरफ लाइटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें