Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बगहाIndian Government to Award Scholarships to Art-Inclined Students in Betia

अब कला के प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

बेतिया के विद्यालयों में कला की विभिन्न विधाओं में रुचि रखने वाले 10 से 14 वर्ष के छात्रों को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा छात्रवृत्ति दी जाएगी। आवेदन 31 अगस्त तक भेजने होंगे। प्रत्येक वर्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाMon, 19 Aug 2024 11:15 AM
share Share

बेतिया। जिले के विद्यालय में पढ़ने वाले वैसे छात्र-छात्राओं जिनके कल की विभिन्न विधाओं में रुचि है वैसे छात्र-छात्राओं को अब सरकार द्वारा छात्रवृत्ति दी जाएगी। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के संस्कृत स्तोत्र एवं प्रशिक्षण केंद्र द्वारा इन छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दिया जाएगा। इसे लेकर माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार अनुभव द्वारा जिले के सभी मध्य हाय और प्लस टू विद्यालयों के प्रधानाध्यापको को पत्र जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि 10 साल से 14 साल आयु वर्ग के वैसे छात्र-छात्राएं जो विद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं और जिनकी कला की विभिन्न विधाओं में बेहतर रुचि है।वैसे छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसमें कल के विभिन्न विधाओं में संगीत, नृत्य, नाटक, चित्रकला, मूर्तिकला, शिल्पकला, सृजनात्मक लेखन, साहित्यिक कला आदि में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलेगी। ऐसे में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय में इन विधाओं में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को आवेदन करने के लिए प्रेरित करें। छात्र-छात्राओं को अपने सभी दस्तावेजों के साथ-साथ नवीनतम कार्य का नमूना 31 अगस्त तक नई दिल्ली के प्रशिक्षण केंद्र में भेजना है। इसके लिए जिले के दो शिक्षक राजीव कुमार पाठक और मनजीत कुमार से संपर्क भी किया जा सकता है। इसमें आवेदकों से एक ही विषय में आवेदन करने की अपील की गई है।विभाग द्वारा एक विद्यालय से तीन छात्र-छात्राओं के आवेदन पर ही विचार किया जाएगा।

प्रत्येक वर्ष 650 बच्चो को मिलती है छात्रवृत्ति:

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के संस्कृत स्तोत्र एवं प्रशिक्षण केंद्र द्वारा कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले 650 बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाती है।जिसमें से 100 छात्रवृत्तियां अनुसूचित जनजातीय संस्कृति वाले बच्चों को दी जाती है। 20 छात्रवृतियां दिव्यांग बच्चों के को दी जाती हैं। वही 125 छात्रवृतियां परंपरागत कला में रुचि रखने वाले बच्चों को दी जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें