पत्नी से मारपीट में एफआईआर दर्ज
बेतिया में सिहपुर गांव की सलोनी सिंह ने अपने पति ऋषभ सिंह पर गंभीर मारपीट का आरोप लगाया है। सलोनी ने एफआईआर में पति पर नाजायज संबंध और साजिश के तहत जान लेने की कोशिश का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की...

बेतिया। साठी थाना क्षेत्र के सिहपुर गांव में पति ऋषभ सिंह ने सलोनी सिंह को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। पत्नी की शिकायत पर साठी पुलिस ने पति व अन्य के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। आईओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सलोनी सिंह ने एफआईआर में पति पर किसी दूसरी लड़की के साथ नाजायज संबंध का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि इसमें उनके पति की मां का भी हाथ है। सलोनी सिंह ने एफआईआर में बताया है कि उसके पति का किसी लड़की के साथ संबंध है। इस कारण पति साजिश के तहत उसे अपने रास्ते से हटाना चाहते हैं। उसके साथ हमेशा मारपीट की जाती है। उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं। 19 अप्रैल की रात पति मारपीट व गला दबाकर जान मारने की कोशिश की। इसी बीच उनके चचेरी ननद और देवर मौके पर पहुंच गए और उन्हें बचाया। इधर पति ऋषभ सिंह ने आरोप से इनकार किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।