रास्ते पर पशु बांधने को लेकर मारपीट, चार घायल
मदनपुर में पशु बांधने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें दो महिलाएं और दो पुरुष घायल हो गए। घायलों में सुरेंद्र यादव, उनकी पत्नी शांति देवी, उमेश यादव और उनकी पत्नी मीना देवी शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद...
Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादThu, 19 Sep 2024 04:47 PM
Share
मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र के वार पंचायत के मंझार गांव रास्ता पर पशु बांधने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया और मारपीट की घटना घटी, जिसमें दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में सुरेन्द्र यादव व उनकी पत्नी शांति देवी, उमेश यादव व उनकी पत्नी मीना देवी शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सुरेंद्र व उमेश को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसआई कृष्णकांत पांडेय ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।