Teachers Honored at Mata Gujari Medical College Ceremony in Kishanganj भरगामा के शिक्षिका को मिला सम्मान, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsTeachers Honored at Mata Gujari Medical College Ceremony in Kishanganj

भरगामा के शिक्षिका को मिला सम्मान

प्रमंडल स्तरीय माता गुजरी मेडिकल कॉलेज किशनगंज में 181 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इन शिक्षकों का चयन उनके विद्यालयों में नवाचार तकनीकी प्रयोग और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए किया गया। अररिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 16 May 2025 03:24 AM
share Share
Follow Us on
भरगामा के शिक्षिका को मिला सम्मान

भरगामा, ए.सं.। प्रमंडल स्तरीय माता गुजरी मेडिकल कॉलेज किशनगंज में सम्मान समारोह आयोजित में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भागलपुर व पूर्णिया प्रमंडल के छह जिलों के 181 शिक्षकों व शिक्षिकाओं को पुरस्कृत किया गया। इनमें अररिया जिले के 14 शिक्षक व शिक्षिकाएं शामिल हैं। इन शिक्षकों का चयन उनके विद्यालयों में नवाचार तकनीकी प्रयोग और बच्चों को आनन्द दायी वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के आधार पर सम्मानित किया गया है। इसमें भरगामा प्रखंड से शिक्षिका शगूफा उमविा भरना को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से शगूफा को विद्यालय के एचएम अरविंद आलोक, देव निरंजन चौधरी, असमत प्रवीण खानम, शिवाका कुमारी, धनंजय कुमार पांडेय, ब्रजेश कुमार झा, काशी नाथ साह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष ललित कुमार ललन, रौशन कुमार सिंह, मदन कुमार, अनंत कुमार बैठा, प्रभाकर कुमार सिंह, अरविंद कुमार पासवान, मनोज कुमार परदेशी, राघव कुमार सिंह, परमानंद साह, शिव शंकर सुमन, अरूण कुमार दास, मिथिलेश पासवान आदि ने बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।