Nitish Kumar from Sheikhpura Village Wins JNU Student Union Presidency Inspires Bihar Youth जेएनयू छात्र संघ चुनाव में अररिया का लाल नीतीश ने किया कमाल, बने अध्यक्ष, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsNitish Kumar from Sheikhpura Village Wins JNU Student Union Presidency Inspires Bihar Youth

जेएनयू छात्र संघ चुनाव में अररिया का लाल नीतीश ने किया कमाल, बने अध्यक्ष

शेखपुरा गांव के 26 वर्षीय नीतीश कुमार ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। नीतीश की सफलता ने साबित किया कि गरीब परिवारों के बच्चे भी नेतृत्व कर सकते हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 29 April 2025 02:36 AM
share Share
Follow Us on
जेएनयू छात्र संघ चुनाव में अररिया का लाल नीतीश ने किया कमाल, बने अध्यक्ष

भरगामा प्रखंड के शेखपुरा गांव का रहने वाला है 26 वर्षीय नीतीश कुमार पिता किसान जबकि मां गृहिणी, फारबिसगंज से किया मैट्रिक पास, 12वीं की पढ़ाई पूर्णिया कॉलेज से

भरगामा, एक संवाददाता

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में भरगामा के लाल ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर न सिर्फ अररिया जिला बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। 26 वर्षीया नीतीश कुमार ‘राजा ने अध्यक्ष पद जीत हासिल कर दिखा दिया कि गरीब घर के बच्चों में भी नेतृत्व की क्षमता होती है। वे भी गांव से निकलकर जेएनयू जैसे शिक्षण संस्थान पहुंचकर अपनी धाक जमा सकता है। सफलता का परचम लहरा सकता है। नीतीश कुमार के पिता प्रदीप यादव किसान है जबकि मां पूनम देवी कुशल गृहणी है।

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) गठबंधन से चुनाव लड़ रहे नीतीश ने एवीबीपी की शिखा स्वराज को 271 वोटों के अंतर से हराया। नीतीश को 1701 वोट मिले, जबकि शिखा को 1430 मतों से संतोष करना पड़ा। शेखपुरा निवासी इनके पिता प्रदीप यादव किसान हैं। प्रदीप यादव ने बताया कि 1999 में जन्में नीतीश कुमार ने दसवीं की पढ़ाई फारबिसगंज के सरस्वती शिशु मंदिर से की है। 12वीं की पढ़ाई पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया से तथा स्नातक की डिग्री काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से प्राप्त की। इसके बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए किया। फिलहाल वे जेएनयू से पीएचडी कर रहे हैं। नीतीश तीन भाई-बहन है। दो बहन उनसे बड़ी है। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। भरगामा प्रखंड के शेखपुरा गांव निवासी स्व स्वामी राजवल्लव बाबा के पौत्र व किसान प्रदीप यादव के बेटे नितीश कुमार ने कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

शेखपुरा गांव में है हर्ष का माहौल:

नीतीश के जेएनयू के अध्यक्ष बनने पर शेखपुरा गांव में हर्ष का माहौल है। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही सत्संग मंदिर में जाकर सामूहिक रूप से नीतीश के इस सफलता पर गुरुदेव को आराधना की । ग्रामीणों का कहना है कि नीतीश ने राष्ट्रीय फलक पर शेखपुरा गांव को गौरवान्वित किया। नीतीश को नरपतगंज विधायक जय प्रकाश यादव, स्वामी जयकुमार बाबा,प्रमुख संगीता यादव,गुड्डू यादव,मुखिया ऐश्वर्या राज, लड्डू यादव,दिलीप यादव,सानू यदुवंशी,अरविंद यादव,रविंद्र यादव,कुलदीप यादव,राजदीप यादव,विजय यादव,कुमार रवि,मिट्ठू यादव,दिव्यम कुमार,पूर्व पंचायत समिति सदस्य पुष्पा देवी , साहित्यकार अजय अकेला,पूर्व पार्षद सत्यनारायण यादव, माकपा प्रखंड सचिव शंभू झा,सी पी आई के अंचल सचिव अशोक श्रीवास्तव,बैद्यनाथ मंडल,हलीमा खातून,बिंदु राम,दयानंद राय आदि ने बधाई दी है।

नीतीश की जीत बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत:

सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात यादव ने नीतीश कुमार को फोन कर बधाई दी। प्रभात यादव ने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र शेखपुरा गांव के नीतीश कुमार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से ऐतिहासिक जीत दर्ज किया है। प्रभात ने कहा कि नीतीश कुमार की जीत बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह साबित करता है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो छोटे गांव से निकलकर देश के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में नेतृत्व की कमान संभाली जा सकती है। बिहार के युवाओं की यह चेतना आने वाले समय में शिक्षा, राजनीति और सामाजिक बदलाव के नए अध्याय लिखेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।