Lailokhar Panchayat Faces Health Crisis Due to Lack of Sub Health Center लैलोखर में बने उप स्वास्थ्य केन्द्र, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsLailokhar Panchayat Faces Health Crisis Due to Lack of Sub Health Center

लैलोखर में बने उप स्वास्थ्य केन्द्र

कुर्साकांटा के लैलोखर पंचायत में उप स्वास्थ्य केन्द्र की कमी से बीमार बच्चों और महिलाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोग छोटी बीमारियों के इलाज के लिए दूर-दूर तक जाने को मजबूर हैं। पूर्व...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSat, 17 May 2025 04:05 AM
share Share
Follow Us on
लैलोखर में बने उप स्वास्थ्य केन्द्र

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड के लैलोखर पंचायत में उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से बीमार बच्चों व महिला सहित आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पूर्व जिला पार्षद अफाक आलम ने बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से बच्चों, महिलाओं सहित आम लोगों का छोटे छोटे बीमारियों के इलाज के लिए एपीएचसी कुआड़ी या पीएचसी कुर्साकांटा या फिर ग्रामीण चिकित्सक से इलाज जाना पड़ता है। यही नहीं इमरजेंसी सेवा में इलाज के लिए विराटनगर में इलाज कराना पड़ता है। पूर्व जिला पार्षद ने डीएम से लैलोखर में उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।