Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़आराShooting Incident in Bhojpur Former Deputy Sarpanch Injured by Assailants

बाइक सवार पूर्व उप मुखिया को बदमाशों ने सरेराह गोली मारी, हालत गंभीर

-संदेश थाना क्षेत्र के फुलाड़ी मोड़ के समीप रविवार की सुबह हुई घटनाज ज ज ज ज जज ज

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSun, 15 Sep 2024 01:40 PM
share Share

-संदेश थाना क्षेत्र के फुलाड़ी मोड़ के समीप रविवार की सुबह हुई घटना -दुकान के लिए सामान खरीदने जाने के दौरान बदमाशों ने मार दी गोली -अपाची बाइक पर सवार तीन बदमाशों पर गोली मारने का आरोप -घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस -सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक जांच के जरिए पुलिस बदमाशों की कर रही पहचान -जख्मी उप मुखिया का आरा के बाबू बाजार स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा इलाज आरा/संदेश। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में संदेश थाना क्षेत्र के फुलाड़ी मोड़ के समीप रविवार की सुबह बदमाशों ने खंडोल पंचायत के पूर्व उप मुखिया सह वर्तमान वार्ड सदस्य को गोली मार दी गई। गोली उनके पेट के दाहिने हिस्से में लगी है, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उनका इलाज आरा के बाबू बाजार स्थित निजी हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। जख्मी पूर्व उप मुखिया फुलाड़ी गांव निवासी नथू साह के 32 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार केशरी है। वह खंडोल पंचायत के फुलाड़ी गांव के वार्ड नंबर 14 के पार्षद हैं और गांव में किराना की दुकान भी चलाते हैं। अपाची बाइक सवार तीन बदमाशों पर गोली मारे जाने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। जख्मी पूर्व उप मुखिया की ओर से किसी से दुश्मनी या विवाद से इनकार किया गया है। हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में आपसी विवाद में गोली मारे जाने की बात सामने आ रही है। इधर, सरेराह पूर्व उप मुखिया को गोली मारे जाने की सूचना से इलाके में सनसनी मच गयी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और अपने स्तर से मामले की छानबीन की। एएसपी परिचय कुमार भी अस्पताल पहुंचे और घायल वार्ड पार्षद के परिजनों से घटना की जानकारी ली। एएसपी के अनुसार मामले की हर एंगल से छानबीन की जा रही है। तकनीकी और वैज्ञानिक ढंग से तफ्तीश की जा रही है। इसके लिए एफएसएल की टीम घटनास्थल पर भेजी गई है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान और धरपकड़ की कोशिश की जा रही है। हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें