2024 में तैयार पंच EV की बच गया स्टॉक, अब क्लियर करने कंपनी दे रही ₹90000 का बड़ा डिस्काउंट
- टाटा मोटर्स देश की सबसे पॉपुलर पंच SUV पर इस महीने 90,000 रुपए का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। सिंगल चार्ज पर इसकी सर्टिफाइट रेंज 421Km है। कंपनी ने इसे दो बैटरी पैक ऑप्शन में लॉन्च किया है।

टाटा मोटर्स देश की सबसे पॉपुलर पंच SUV पर इस महीने 90,000 रुपए का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। सिंगल चार्ज पर इसकी सर्टिफाइट रेंज 421Km है। कंपनी ने इसे दो बैटरी पैक ऑप्शन में लॉन्च किया है। इसमें 25kWh और 35kWh शामिल हैं। कंपनी पंच EV के मॉडल ईयर 2024 और मॉडल ईयर 2025 पर अलग-अलग डिस्काउंट दे रही है। डिस्काउंट की लिस्ट में ग्रीन बोनस, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस जैसे फायदे मिलेंगे। इस डिस्काउंट का फायदा 31 मार्च तक ही मिलेगा। चलिए आपकी डिस्काउंट की पूरी डिटेल बताते हैं।
टाटा पंच EV पर डिस्काउंट मार्च 2025 | ||||||
MY20024 | रेंज | चार्जर | वैरिएंट | ग्रीन बोनस | एक्सचेंज/स्क्रैपेज | कुल डिस्काउंट |
पंच EV | MR | 3.3kW | Smart & Smart+ | 20,000 | 20,000 | 40,000 |
पंच EV | MR | 3.3kW | All Excluding Smart | 30,000 | 20,000 | 50,000 |
पंच EV | LR | 3.3kW | All | 30,000 | 20,000 | 50,000 |
पंच EV | LR | ACFC (7.2kW) | All | 50,000 | 20,000 | 70,000 |
सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। | ||||||
टाटा पंच EV पर डिस्काउंट मार्च 2025 | ||||||
MY2025 | रेंज | चार्जर | वैरिएंट | ग्रीन बोनस | एक्सचेंज/स्क्रैपेज | कुल डिस्काउंट |
पंच EV | MR | 3.3kW | Smart & Smart+ | 20,000 | 20,000 | 40,000 |
पंच EV | MR | 3.3kW | All Excluding Smart | 20,000 | 20,000 | 40,000 |
पंच EV | LR | 3.3kW | All | 20,000 | 20,000 | 40,000 |
पंच EV | LR | ACFC (7.2kW) | All | 20,000 | 20,000 | 40,000 |
टाटा पंच EV पर एडिशनल डिस्काउंट मार्च 2025 | ||||||
MY2024 | रेंज | चार्जर | वैरिएंट | एडिशनल ग्रीन बोनस | ||
पंच EV | MR | 3.3kW | Smart & Smart + | 5000 | ||
पंच EV | MR | 3.3kW | All Variants Excluding Smart & Smart + | 20000 | ||
पंच EV | LR | 3.3kW | All Variants | 20000 | ||
पंच EV | LR | ACFC (7.2kW) | All Variants | 20000 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Punch EV
₹ 9.99 - 14.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Windsor EV
₹ 13.5 - 15.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 400 EV
₹ 16.74 - 17.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टाटा पंच EV का डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
टाटा पंच EV के डिजाइन में कई एलिमेंट को नेक्सन EV से लिया गया है। जैसे इसमें नेक्सन फेसिलिफ्ट की तरह LED लाइट बार मिलता है, जो एक समान बंपर और ग्रिल डिजाइन से प्रेरित है। इसके फ्रंट बंपर में इंटीग्रेटेड स्प्लिट LED हेडलाइट्स, वर्टिकल स्ट्रेक्स के साथ एक री-डिजाइन किया गया लोअर बंपर और एक सिल्वर फॉक्स स्किड प्लेट शामिल हैं। पीछे की तरफ पंच EV में अपनी ICE मॉडल की तरह टेललाइट का डिजाइन देखने को मिलता है। जिसमें वाई-आकार की ब्रेक लाइट, रूफ पर लगे स्पॉइलर और एक बम्पर डिजाइन शामिल है। साइड प्रोफाइल में अब 16-इंच के डायमंड-कट एलॉय व्हील और सभी व्हील पर डिस्क ब्रेक शामिल हैं।
पंच EV को कंपनी ने अपने न्यू डेडिकेटेट acti.ev प्योर इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। टाटा पंच EV को दो बैटरी पैक ऑप्श में खरीद पाएंगे। इसमें 25 kWh और 35 kWh बैटरी पैक शामिल हैं। इसमें 7.2 किलोवाट फास्ट होम चार्जर (LR वैरिएंट के लिए) और 3.3 किलोवाट वॉलबॉक्स चार्जर शामिल है। 25 kWh बैटरी पैक की सर्टिफाइट रेंज 421Km है। जबकि 35 kWh बैटरी पैक की सर्टिफाइट रेंज 315Km है। बोनट के नीचे इसमें 14-लीटर फ्रंक (फ्रंट ट्रंक) भी शामिल है। पंच EV में डुअल-टोन इंटीरियर थीम, प्रीमियम फिनिश के साथ फ्रेश सीट अपहोल्स्ट्री, टाटा लोगो वाला दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी है।
इस इलेक्ट्रिक कार में 10.25-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। इसमें10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़े दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी है। ये EV 10 से 80% तक 56 मिनट में किसी भी 50Kw के DC फास्ट चार्जर से चार्ज हो सकती है। इसमें वाटर प्रूफ बैटरी दी गई जिसपर 8 साल या 1,60,000 Km की वारंटी है। इसे 5 डुअल-टोन कलर ऑप्शन में उतारा गया है। वहीं लॉन्ग रेंज में तीन ट्रिम मिलते हैं - एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+। इसमें 4 डुअल-टोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। सेफ्टी के लिहाज से पंच EV में 6 एयरबैग, ABS, ESC, ESP, क्रूज कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसी स्टैंडर्ड फीचर्स को शामिल किया गया है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।