Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Tiago EV Discounts and Offers March 2025

फुल चार्ज पर 275Km दौड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार पर आया 1 लाख का डिस्काउंट, अभी इतने में मिल रही

  • टाटा मोटर्स हर महीने की तरह मार्च में भी अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर तगड़ा डिस्काउंट लेकर आई है। कंपनी इन कारों पर डिस्काउंट के साथ ग्रीन बोनस का एडिशनल बेनिफिट भी दे रही है।

Prem Narayan Meena लाइव हिन्दुस्तानThu, 6 March 2025 12:37 PM
share Share
Follow Us on
फुल चार्ज पर 275Km दौड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार पर आया 1 लाख का डिस्काउंट, अभी इतने में मिल रही

टाटा मोटर्स हर महीने की तरह मार्च में भी अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर तगड़ा डिस्काउंट लेकर आई है। कंपनी इन कारों पर डिस्काउंट के साथ ग्रीन बोनस का एडिशनल बेनिफिट भी दे रही है। इस महीने टियागो EV इलेक्ट्रिक हैचबैक को खरीदने पर ग्राहकों को 1 लाख रुपए तक का फायदा मिल जाएगा। कंपनी टियागो EV के मॉडल ईयर 2024 और मॉडल ईयर 2025 पर अलग-अलग डिस्काउंट दे रही है। डिस्काउंट की लिस्ट में ग्रीन बोनस, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस जैसे फायदे मिलेंगे। ऐसे में आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब आपको इस पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में जान लेना चाहिए।

टाटा टियागो EV पर डिस्काउंट मार्च 2025
MY20024रेंजचार्जरवैरिएंटग्रीन बोनसएक्सचेंज/स्क्रैपेजकुल डिस्काउंट
टियागो EVMR3.3kWXE30,00020,00050,000
टियागो EVMR3.3kWXT50,00020,00070,000
टियागो EVLR3.3kWXT65,00020,00085,000
टियागो EVLR3.3kWXZ+, XZ+ Tech Lux40,00020,00060,000
टियागो EVLRACFC (7.2kW)XZ+ AC FC, XZ+ Tech Lux AC FC40,00020,00060,000
 
टाटा टियागो EV पर डिस्काउंट मार्च 2025
MY2025रेंजचार्जरवैरिएंटग्रीन बोनसएक्सचेंज/स्क्रैपेजकुल डिस्काउंट
टियागो EVMR3.3kWXE20,00020,00040,000
टियागो EVMR3.3kWXT20,00020,00040,000
टियागो EVLR3.3kWXT20,00020,00040,000
टियागो EVLR3.3kWXZ+ Tech Lux20,00020,00040,000
 
टाटा टियागो EV पर एडिशनल डिस्काउंट मार्च 2025
MY2024रेंजचार्जरवैरिएंटएडिशनल ग्रीन बोनस
टियागो EVMR3.3kWXE5000
टियागो EVMR3.3kWXT5000
टियागो EVLR3.3kWXT15000
टियागो EVLR3.3kWXZ+, XZ+ Tech Lux10000
टियागो EVLRACFC (7.2kW)XZ+ AC FC, XZ+ Tech Lux AC FC10000

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Tiago EV

Tata Tiago EV

₹ 7.99 - 11.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Comet EV

MG Comet EV

₹ 7 - 9.84 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen eC3

Citroen eC3

₹ 12.76 - 13.56 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 8 - 15.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

टाटा टियागो EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

कंपनी ने टाटा टियागो EV को सितंबर 2022 में लॉन्च किया था। टियागो EV को 4 वैरिएंट में खरीदा जा सकता है। इसमें XE, XT, XZ+ और XZ+ Lux शामिल हैं। ग्राहक इसे 5 कलर ऑप्शन में सिलेक्ट कर सकते हैं। इसमें टील ब्लू, डेटोना ग्रे, ट्रॉपिकल मिस्ट, प्रिस्टीन व्हाइट और मिडनाइट प्लम शामिल हैं। कंपनी ने इसके मॉडल में कुछ अपटेड भी किए हैं। अब इसमें कोई रेगुलर क्रोम टाटा लोगो नहीं मिलता। इसे न्यू 2D टाटा लोगो से बदल दिया गया है। ये फ्रंट ग्रिल, टेलगेट और यहां तक ​​कि स्टीयरिंग व्हील पर भी देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:₹6 लाख की SUV पर कैश, एक्सचेंज, लॉयल्टी, कॉर्पोरेट डिस्काउंट; इतने में मिल रही

2024 टाटा टियागो EV को अब एक ऑटो-डिमिंग IRVM भी मिलता है। यह फीचर टॉप-स्पेक 'XZ+ Tech Lux' वैरिएंट में उपलब्ध है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक को USB टाइप C चार्जिंग पोर्ट के साथ अपडेट किया है। यह अब XZ+ से शुरू होकर सभी वैरिएंट में उपलब्ध होगा। टियागो EV के सभी वैरिएंट अब एक नए गियर सिलेक्टर नॉब के साथ आते हैं। खास बात ये है कि इस इलेक्ट्रिक हैचबैक को 15A सॉकेट से भी चार्ज कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:इस सस्ती और स्टाइलिश 5-सीटर कार पर आया ₹73000 का डिस्काउंट; कीमत ₹4.70 लाख

टियागो इलेक्ट्रिक कार में दो ड्राइविंग मोड मिलते हैं। ये EV 0 से 60 kmph की स्पीड 5.7 सेकेंड में पकड़ लेगी। इसमें 8 स्पीकर सिस्टम, रेन सेंसिंग वाइपर, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, इलेक्ट्रिक ORVMs, और बहुत फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, टियागो EV भारत की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक हैचबैक है। टाटा ग्राहकों को टियागो इलेक्ट्रिक कार की बैटरी और मोटर्स पर 8 साल और 160,000 किलोमीटर की वारंटी दे रही है। इस इलेक्ट्रिक कार की रियल वर्ल्ड रेंज 275Km तक है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें