Hindi Newsऑटो न्यूज़Hyundai Creta Discount Offers April 2025

हुंडई क्रेटा पर कंपनी दे रही इतना डिस्काउंट, जानने के बाद आप भी सोचेंगे इसे खरीदें या नहीं!

  • हुंडई इंडिया इस महीने अपने पोर्टफोलियो में शामिल लगभग सभी कारों पर डिस्काउंट दे रही है। इस लिस्ट में उसकी मोस्ट पॉपुलर क्रेटा SUV भी शामिल है। हालांकि, कंपनी क्रेटा पर सिर्फ 5000 रुपए का कैश डिस्काउंट दे रही है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानSun, 6 April 2025 02:22 PM
share Share
Follow Us on
हुंडई क्रेटा पर कंपनी दे रही इतना डिस्काउंट, जानने के बाद आप भी सोचेंगे इसे खरीदें या नहीं!

हुंडई इंडिया इस महीने अपने पोर्टफोलियो में शामिल लगभग सभी कारों पर डिस्काउंट दे रही है। इस लिस्ट में उसकी मोस्ट पॉपुलर क्रेटा SUV भी शामिल है। हालांकि, कंपनी क्रेटा पर सिर्फ 5000 रुपए का कैश डिस्काउंट दे रही है। फाइनेंशियल ईयर 2025 में क्रेटा देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही। इसकी कुल 1,94,871 यूनिट बिकीं। ये मारुति वैगनआर और टाटा पंच से पीछे रही। अपने सेगमेंट में मारुति ब्रेजा, किआ सेल्टोस और टाटा नेक्सन से मुकाबला होता है। कंपनी 20 अप्रैल से क्रेटा की कीमतों में भी इजाफा करने वाली है।

हुंडई क्रेटा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

हुंडई क्रेटा में लेवल-2 ADAS के साथ 70 एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। इसे 7 वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें E, EX, S, S(O), SX, SX Tech और SX (O) वैरिएंट शामिल हैं। क्रेटा की E वैरिएंट देखने में दूसरे वैरिएंट की तरह ही नजर आता है। इसकी ग्रिल पूरी भरी नजर आती है, जिसके बीच में हुंडई का लोगो लगाया गया है। इसमें उल्टे L-शेप्ड के LED DRLs दिए हैं। हालांकि, ये हाई-स्पेक मॉडल की तरह जुड़े नहीं हैं। हेडलाइट्स में लो बीम के लिए अंदर हैलोजन बल्ब के साथ एक प्रोजेक्टर यूनिट और हाई बीम के लिए इसके नीचे एक रिफ्लेक्टर सेटअप मिलता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV

₹ 17.99 - 23.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 21.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 400 EV

Mahindra XUV 400 EV

₹ 16.74 - 17.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon EV

Tata Nexon EV

₹ 12.49 - 17.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG ZS EV

MG ZS EV

₹ 18.98 - 26.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:एक झटके में सस्ती हो गई हुंडई की इस लग्जरी सेडान, कंपनी दे रही ₹65000 की छूट

इस वैरिएंट के इंटीरियर की बात करें तो अन्य ट्रिम्स की तरह ही डैशबोर्ड लेआउट मिलता है। स्टीयरिंग व्हील भी वही है, लेकिन इसमें ऑडियो कंट्रोल नहीं मिलता। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऑफर पर कोई इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं है। फ्रंट और रियर में USB पोर्ट के साथ मैनुअल AC दिया है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पूरी तरह से डिजिटल है, लेकिन इसे i20, एक्सटर से शेयर किया गया है। इसमें टॉप-स्पेक मॉडल से समान यूनिट नहीं है। हुंडई ने मैन्युअल रूप से डिमेबल IRVMs और मैनुअल एडजेस्टेबल ORVMs, सभी पावर विंडो, फ्लिप कुंजी के साथ सेंट्रल और रिमोट लॉकिंग दी है।

ये भी पढ़ें:5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली इस SUV पर आया ₹75000 का डिस्काउंट, देखें ऑफर की डिटेल

SUV के अंदर फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, रियर आर्मरेस्ट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट और सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, रियर AC वेंट, फैब्रिक सीट शामिल हैं। नई हुंडई क्रेटा E बेस मॉडल को दो इंजन ऑप्शन NA पेट्रोल डीजल के साथ खरीद सकते हैं। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला MG एस्टर, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन ताइगुन, होंडा एलिवेट, सिट्रोन C3 एयरक्रॉस जैसे मॉडल से होता है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें