₹8 लाख की इस SUV का पूरा देश दीवाना, सस्ती पंच भी छूटी पीछे; बन गई कंपनी की बेस्ट-सेलिंग मॉडल
टाटा मोटर्स ने अप्रैल, 2025 में हुई कार बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। बता दें कि बीते महीने टाटा नेक्सन (Tata Nexon) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल रही।

टाटा मोटर्स ने अप्रैल, 2025 में हुई कार बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। बता दें कि बीते महीने टाटा नेक्सन (Tata Nexon) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल रही। इस बिक्री में टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक भी शामिल है। बता दें कि इस दौरान टाटा नेक्सन ने 38.40 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 15,457 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अप्रैल, 2024 में टाटा नेक्सन को कुल 11,168 नए ग्राहक मिले थे। भारतीय मार्केट में टाटा नेक्सन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 15.60 लाख रुपये तक है। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे सभी मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
चौथे नंबर पर रही टाटा कर्व
बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा पंच रही। टाटा पंच ने इस दौरान 34.77 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 12,496 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा टियागो रही। टाटा टियागो ने इस दौरान 21.79 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,277 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा कर्व रही। टाटा कर्व ने इस दौरान 3,149 यूनिट कार की बिक्री की।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Punch EV
₹ 9.99 - 14.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch CNG
₹ 7.3 - 10.17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch
₹ 6.2 - 10.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon CNG
₹ 8.9 - 14.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
58% घट गई टाटा अल्ट्रोज की बिक्री
दूसरी ओर पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा अल्ट्रोज रही। टाटा अल्ट्रोज ने इस दौरान 57.81 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 2,172 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की लिस्ट में टाटा सफारी रही। टाटा सफारी ने इस दौरान 21.91 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,340 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
लास्ट पोजीशन पर रही टाटा हैरियर
बिक्री कि लिस्ट में सातवें नंबर पर टाटा टिगोर रही। टाटा टिगोर ने इस दौरान 39.80 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,296 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, आठवें नंबर पर बिक्री की लिस्ट में टाटा हैरियर रही। टाटा हैरियर ने इस दौरान 42.04 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,012 यूनिट कार की बिक्री की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।