स्विफ्ट-बलेनो से ₹66000 सस्ती कार, इसमें 7 पैसेंजर की जगह; अभी ₹60000 का डिस्काउंट भी मिल रहा
- दिसंबर में आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन किस मॉडल पर लाखों रुपए खर्च किए जाएं इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं, तब हम आपको एक ऐसी कार के बारे में बता रहे हैं जो आपका पैसा वसूल कर सकती है।

दिसंबर में आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन किस मॉडल पर लाखों रुपए खर्च किए जाएं इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं, तब हम आपको एक ऐसी कार के बारे में बता रहे हैं जो आपका पैसा वसूल कर सकती है। दरअसल, रेनो इंडिया के पोर्टफोलियो में ट्राइबर एक मात्र 7-सीटर कार है। ये देश की सबसे सस्ती 7-सीटर MPV भी मानी जाती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति अर्टिगा से होता है। खास बात ये है कि 7-सीटर होने के बाद भी ये मारुति की स्विफ्ट और बलेनो जैसी कारों से बहुत सस्ती है।
मारुति स्विफ्ट की एक्स-शोरूम कीमतें 6.49 लाख से 9.64 रुपए तक हैं। वहीं, मारुति सुजुकी बलेनो की एक्स-शोरूम कीमतें 6.66 लाख से 9.83 लाख रुपए तक हैं। वहीं, रेनो ट्राइबर की एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख से 8.98 लाख रुपए के बीच हैं। यानी ये स्विफ्ट की तुलना में करीब 50 हजार और बलेनो की तुलना में 66 हजार रुपए सस्ती है। कंपनी इस महीने ट्राइबर पर 60,000 रुपए तक के बेनिफिट्स भी दे रही है। चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Renault Triber
₹ 6 - 8.97 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Baleno
₹ 6.61 - 9.88 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 6.49 - 9.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Kwid
₹ 4.7 - 6.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
रेनो ट्राइबर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
ट्राइबर में 1.0-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है। यह पेट्रोल इंजन 71 hp की मैक्सिमम पावर और 96 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और AMT के साथ आता है। इसका माइलेज 18 से 19 kmpl तक है। इसका व्हीलबेस 2,636mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 182mm है। इसे इस तरह डिजाइन किया है कि इसमें लोगों को ज्यादा स्पेस मिल सके। कंपनी का दावा है कि ट्राइबर की सीट को 100 से ज्यादा तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है।
इसमें नया स्टाइलिश फैब्रिक अपहोल्स्ट्री भी मिलता है। पूरी तरह से डिजिटल व्हाइट LED इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रोम रिंग के साथ HVAC नॉब्स और ब्लैक इनर डोर हैंडल इस कार को स्टाइलिश बना रहे हैं। इस कार में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसमें माउंटेड कंट्रोल वाली स्टीयरिंग, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, LED DRLs के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, सिक्स-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे कई शानदार फीचर्स शामिल हैं।
इसे लिमिटेड एडिशन में भी खरीद सकते हैं। इसे डुअल-टोन कलर मूनलाइट सिल्वर और सीडर ब्राउन में कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ में खरीद पाएंगे। इसमें नए 14-इंच फ्लेक्स व्हील भी मिलते हैं। इसमें पियानो ब्लैक फिनिश के साथ डुअल-टोन डैशबोर्ड दिया है। रेनो ट्राइबर को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग में एडल्ट के लिए 4 स्टार और चाइल्ड के लिए 3 स्टार रेटिंग मिली है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्राइवर, पैसेंजर के साथ साइड एयरबैग शामिल हैं। ड्राइवर की सीट में लोड लिमिटर और प्रीटेंशनर भी मिलता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।