Woman Dies After Motorcycle Accident at Khurdahi Market - High Speed Involved स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से गिरी महिला की मौत, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsWoman Dies After Motorcycle Accident at Khurdahi Market - High Speed Involved

स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से गिरी महिला की मौत

Lucknow News - खुर्दही बाजार में शुक्रवार को एक महिला बाइक से गिर गई, जिससे उसकी गंभीर चोटें आईं। 65 वर्षीय भगवानदेई को एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, लेकिन शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार,...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 18 May 2025 11:11 PM
share Share
Follow Us on
स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से गिरी महिला की मौत

खुर्दही बाजार में शुक्रवार को स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला गिर गई। एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में उसने दम तोड़ दिया। गोसाईंगंज देवसिंह खेड़ा निवासी भगवानदेई (65) के पति रामनाथ लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार देर रात वह बेटे मुकेश के साथ बाइक से लोहिया अस्पताल से घर लौट रही थीं। खुर्दही बाजार में तेज रफ्तार बाइक स्पीड ब्रेकर पर उछलकर पलट गई। इससे भगवानदेई के सिर में गंभीर चोट आ गई। उन्हें आनन-फानन में एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। शनिवार देर रात भगवानदेई की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलने पर भगवानदेई और उनके बेटे मुकेश को अस्पताल भेजा गया था।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मुकेश की बाइक की रफ्तार अधिक थी। वह स्पीड ब्रेकर देख नहीं सका। इसके कारण बाइक तेजी से उछली और भगवानदेई सड़क पर गिर गई थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।