3 राशियों पर विष्णु जी की रहती है शुभ-दृष्टि, मिलता है पैसा ही पैसा
- Vishnu ji favourite 3 zodiacs : भगवान श्री हरि की पूजा-उपासना करने से घर का भंडार धन-धान्य से भरा रहता है। कहते हैं जो जातक विष्णु जी की उपासना करता है, उसे रुपये-पैसों की दिक्कत नहीं सताती है।

विष्णु जी की आराधना करने से जातक को सुख-समृद्धि का वरदान प्राप्त होता है। गुरुवार का दिन विष्णु जी की पूजा करने के लिए विशेष दिन माना जाता है। हिन्दू धर्म में विष्णु जी की उपासना का विशेष महत्व है। कहते हैं जो जातक विष्णु जी की उपासना करता है, उसे रुपये-पैसों की दिक्कत ज्यादा नहीं सताती है। ज्योतिष शास्त्र में 4 राशियां ऐसी बतायी गयी हैं, जिन पर विष्णु जी की सदैव कृपा दृष्टि बनी रहती है। आइए जानते हैं क्या आप भी उन भाग्यशाली राशियों में शामिल हैं या नहीं?
कर्क राशि
भगवान श्री हरि विष्णु की पसंदीदा राशियों में कर्क राशि का नाम शामिल है। भगवान की कृपा होने के कारण इस राशि के लोग अपने करियर में सफलता हासिल करते हैं। इस राशि के लोग बेहद मेहनती होते हैं। प्रभु की आशीर्वाद पाने के लिए हर गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों पर भगवान विष्णु की असीम कृपा बनी रहती है। इस राशि के लोगों को आर्थिक रूप से ज्यादा दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ती है। प्रभु की कृपा होने के कारण इस राशि के लोग हर कार्य को निपुणता के साथ समाप्त करते हैं। वहीं, ये समाज में खूब मान-सम्मान भी कमाते हैं। गुरुवार के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि भगवान विष्णु की प्रिय राशि मानी जाती है। इस राशि के लोग मेहनती और प्रभावशाली होते हैं। प्रभु की प्रिय राशि होने के कारण इस राशि के लोगों को भगवान विष्णु को खुश करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। वहीं गुरुवार के दिन भगवान श्री हरि विष्णु की विधिवत पूजा पाठ करने से आप अपनी आर्थिक स्थितियों को मजबूत बना सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।