Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Mars Transit 2024 in Gemini Horoscope Mangal Rashi Parivatan pockets of 3 zodiacs will be filled with money

बुध की राशि में Mangal करेंगे प्रवेश, 3 राशियों की पैसों से भरी रहेगी जेब

  • Mars Transit 2024 in Gemini Horoscope Mangal Rashi Parivatan : अगस्त के महीने में मंगल का गोचर बुध की राशि में होने जा रहा है। मंगल के राशि परिवर्तन करते ही कुछ राशियों की तिजोरी धन से भरने वाली है।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 17 July 2024 08:51 AM
share Share

Mars Transit 2024 in Gemini Horoscope Mangal Rashi Parivatan : मंगल ग्रहों के सेनापति माने जाते हैं, जो समय-समय पर चाल बदलते रहते हैं। अगस्त के महीने में मंगल का गोचर बुध की राशि में होने जा रहा है। वर्तमान में मंगल ग्रह वृषभ राशि में विराजमान हैं। मंगल 19 अक्टूबर तक बुध की मिथुन राशि में गोचर करते रहेंगे। वृषभ राशि से मिथुन राशि में मंगल का गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ रहेगा। मंगल के मिथुन गोचर से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है।

ये भी पढ़े:3 राशियों पर विष्णु जी की रहती है शुभ-दृष्टि, मिलता है पैसा ही पैसा

कर्क राशि

मंगल ग्रह के मिथुन राशि में गोचर करने से कर्क राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापारियों को पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिलेगा। करियर में आपके काम की तारीफ होगी और आपका मान-सम्मान भी खूब बढ़ेगा। इस दौरान आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। घर-परिवार की सुख शांति भी बनी रहेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। धन आगमन के योग बन रहे हैं। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन पहले से बेहतर होगी। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लाइफ पार्टनर का फुल सपोर्ट मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

Budh की उलटी चाल पलट देगी 3 राशियों का भाग्य, 24 दिनों तक होगी धन-वर्षा

मकर राशि

मंगल के गोचर से मकर राशि के लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेंगे। काम पर आपका फोकस बना रहेगा। काफी प्रोडक्टिव और कॉन्फिडेंट फील करेंगे। धार्मिक चीजों में मन लगेगा। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें और काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें