Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Sun Horoscope Transit Surya Rashifal next 31 days will be boon for 3 zodiacs luck will shine like gold after 13 days

Surya का सिंह राशि में गोचर 3 राशियों के लिए शुभ

  • Sun Horoscope Transit Surya Rashifal : ग्रहों के राजा सूर्य अगले 13 दिन के बाद राशि बदलने जा रहे हैं। अब सूर्य का अगला गोचर सिंह राशि में होने जा रहा है, जिससे कुछ राशियां मालामाल होने वाली हैं।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानSun, 4 Aug 2024 12:10 AM
share Share

Sun Horoscope Transit Surya Rashifal : सूर्य इस समय कर्क राशि में विराजमान हैं, जिसका स्वामित्व चंद्र देव को प्राप्त है। ग्रहों के राजा सूर्य अगले 13 दिन के बाद राशि बदलने वाले हैं। अब सूर्य का गोचर सिंह राशि में होने जा रहा है। सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं। 16 अगस्त से सूर्य अपनी सिंह राशि में ही रहेंगे। सिंह राशि में सूर्य का गोचर होने से कुछ राशियों को खुशखबरी भी मिल सकती है लेकिन कुछ के लिए बुरा टाइम भी शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं सूर्य की चाल पलटने से किन राशियों की किस्मत सोने की तरह चमक सकती है-

ये भी पढ़े:239 दिन तक 3 राशियों की खुशियों से भरेगी झोली, शनि का कुंभ गोचर बना देगा धनवान

मिथुन राशि

सिंह राशि में सूर्य का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में आ रही दिक्कतें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। आप अपनी प्रतिभा से सभी मुश्किलों को आसानी से पार कर लेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा माना जा रहा है। कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है।

वृषभ राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के लोगों के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी मुश्किलें समाप्त होने लगेंगी और मान-सम्मान भी मिलेगा। आपको अपने पिता और गुरु का भरपूर सपोर्ट मिलने वाला है। धार्मिक गतिविधियों में भी मन लगेगा। वहीं, परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

ये भी पढ़े:मेष, सिंह, कुंभ समेत 5 राशियों का होगा ब्रेकअप या बढ़ेगा रोमांस, पढ़ें लव राशिफल

सिंह राशि

सिंह राशि में सूर्य का गोचर इस राशि के जातकों के लिए उत्तम माना जा रहा है। पूरे महीने आप कॉन्फिडेंट फील करेंगे और आपका पूरा फोकस अपने काम पर रहेगा। काम को लेकर आपकी तारीफ भी होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में जीत हासिल करेंगे। वहीं, जीवनसाथी के साथ समय बिताना इस दौरान अच्छा रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें